गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की मौत, दोस्ती निभाने में दे दी जान

On: November 13, 2026 5:37 AM
Follow Us:

child drown

Haryana News: गुरुग्राम से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सेक्टर-71 में बिल्डर कंपनी के गोल्फ परिसर में बने तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। 12 वर्षीय नैना अपनी सहेली साजन को बचाने के लिए पानी में कूदी थी, लेकिन दोनों ही पानी से बाहर नहीं निकल सकी।

सहेली को बचाने पानी में कूदी

राधा और नंदिनी के साथ नैना पहले तालाब से बाहर निकल आई थी। कुछ देर बाद साजन गहरे पानी में जाने से डूबने लगी। सहेली को संकट में देखकर नैना उसे बचाने के लिए फिर से तालाब में उतर गई। इस दौरान वह खुद भी गहरे पानी में चली गई और बाहर नहीं निकल सकी।

दोस्तों ने मचाया शोर

तालाब के बाहर खड़ी राधा और नंदिनी ने दोनों को डूबते देखकर शोर मचाया। उन्होंने कुछ दूरी पर मौजूद सिक्योरिटी गार्डों को बुलाया। इसके बाद अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने दोनों बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ऑटो चलाते हैं दोनों के पिता

फाजिलपुर गांव की जमीन पर बने मकानों में बड़ी संख्या में परिवार किराये पर रहते हैं। साजन के पिता रामविनय महतो और नैना के पिता लाल बाबू ऑटो चलाते हैं। दोनों परिवार करीब 10 साल से इसी इलाके में रह रहे हैं। दोनों बच्चियां फाजिलपुर गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती थीं। इलाके के अधिकतर बच्चे भी इसी स्कूल में जाते हैं। माता-पिता के काम पर जाने के दौरान बच्चे अक्सर खेलने के लिए गोल्फ परिसर में चले जाते थे।

टीनशेड से अंदर घुसते थे बच्चे

परिसर के पिछले हिस्से में करीब 12 फीट ऊंची टीनशेड की चारदीवारी है। एक जगह पेड़ होने के कारण टीनशेड नीचे करके लगाया गया है। इसी हिस्से से बच्चे अंदर प्रवेश करते थे। वे परिसर में खेलने के साथ कभी-कभार तालाब में नहाते भी थे। मंगलवार को भी चारों सहेलियां इसी रास्ते से अंदर गई थीं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

24 घंटे में 24 FIR, हरियाणा में पराली जलाने पर ताबड़तोड़ एक्शन, कैथल में अकेले अब तक 42 केस

दिवाली मुबारक विधवाओं… COO हत्याकांड का CCTV फुटेज, पहले बोला- भाईसाहब विधवा समझते हो? फिर मारी तड़ातड़ गोली

55 साल से पहले भी आ सकता है ब्रेन स्ट्रोक, युवाओं की ये 10 गलतियां बढ़ा रहीं खतरा

बेटे की शादी को पिता ने बनाया यादगार, हेलीकॉप्टर से आई बहू तो दहेज में सिर्फ 1 रुपया लेकर पेश की मिसाल

Delhi NCR Air Pollution | Delhi NCR Schools Closed: दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 पार, क्या प्रदूषण के चलते फिर बंद होंगे स्कूल? जानिए ग्रैप के नियम

पूर्वांचल के लोगों को बड़ी सौगात, अब टांगरी किनारे गूंजेगी छठी मैया के गीत, अंबाला में यहां बना पक्का छठ घाट