पानीपत के एक्सपोर्ट हाउस में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक, चार घंटे में आग पर किया काबू

On: November 13, 2026 7:38 AM
Follow Us:

fire

Haryana News: पानीपत के शाहपुर गांव स्थित श्री लक्ष्मी इंटरनेशनल एक्सपोर्ट हाउस में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर के एक बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। करीब चार घंटे जलती आग में कार्यालय और सामान जल गया। टीम ने गोदाम को बचा लिया है।

दमकल विभाग ने मांगी रिपोर्ट

दमकल विभाग ने फैक्ट्री मालिक से जवाब मांगा और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। श्री लक्ष्मी इंटरनेशनल एक्सपोर्ट हाउस के संचालक ने बताया कि बुधवार तड़के करीब चार बजे आग लग गई। कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। कर्मियों ने बाहर निकलकर उनको जानकारी दी। उन्होंने दमकल विभाग की टीम को सूचना दी।

दमकल की 11 गाड़ियां पहुंचीं

पानीपत से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कच्चे और तैयार माल में आग लगने से समालखा, गोहाना व सोनीपत से दमकल की गाड़ियों की मदद ली। करीब कुल 11 गाड़ियों की मदद से चार घंटे के अभियान के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

आग से मशीनरी को नुकसान

आग लगने से एक्सपोर्ट हाउस की मुख्य बिल्डिंग समेत शेड और भारी मशीनरी को नुकसान हुआ है। इसके साथ फायर लाइन व फायर इक्विपमेंट, इलेक्ट्रिक फिटिंग, वेब पैनल, जरूरी रिकॉर्ड, कच्चा व पक्का माल, कलर केमिकल, ट्रॉली, तेल, वाटर फिटिंग, कूलर, पंखे, फर्नीचर, ऑफिस ब्लॉक, लैब इक्विपमेंट और यार्न स्टॉक जल गया।

आग के कारणों का पता नहीं

जिला दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि आग लगने के शुरुआती कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। एक्सपोर्ट हाउस संचालक के पास फायर एनओसी नहीं मिली है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now