चंडीगढ़ में युवती की हत्या, हाथ पर नाम लिखा है शिखा, पत्थरों से सिर पर किए गए कई वार

On: November 14, 2026 5:49 AM
Follow Us:

Last Updated:

Chandigarh Girl Murder: चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में एक युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है. पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. मृतका के हाथ पर शिखा नाम लिखा है, लेकिन अभी पहचान नहीं हो पाई है.

चंडीगढ़ में युवती की हत्या, हाथ पर नाम लिखा-शिखा, पत्थर से सिर पर किए थे वारZoom

चंडीगढ़ में युवती की हत्या.

चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में युवती की हत्या का मामला सामने आया है. सेक्टर-10 में पॉश एरिया के पास पेट्रोल पंप के साथ लगते खाली एरिया में करीब 30 से 35 साल की युवती की लाश मिली है.

युवती के सिर में भारी भरकम पत्थर से वार किए गए हैं. राहगीर ने जब शव को देखा तो पुलिस को कॉल किया और अब मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची है. बताया जा रहा है कि युवती के हाथ में शिखा नाम लिखा हुआ है. हालांकि, अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है.

चंडीगढ़ में युवती की हत्या.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के सिर पर पत्थर से कई वार किए गए हैं और सिर बुरी तरह कुचला गया है. अंदेशा है कि युवती पहचान छुपाने की कोशिश की गई है. युवती ने काले रंग का पायजामा और सफेट रंग की हाफ टीशर्ट पहनी है, जिसके नीचे भूरे रंग की स्वेटर दिख रही है. युवती के हाथ पर शिखा फिर दिल और यूपी यानी शिखा लव यूपी लिखा था. ऐसे में उत्तर प्रदेश से युवती का कुछ कनेक्शन निकल सकता है.

चंडीगढ़ पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है.

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और घटनास्थल को सील कर दिया है. साथ ही महिला की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Reddit Viral Story | Gurgaon Pollution Health Impact: ‘घर गई तो शादी कर देंगे…’, दिवाली से 3 दिन पहले बेरोजगार हुई युवती, लोगों से मांगी मदद

ओवरटाइम कराया तो कंपनी को देना होगा दोगुना पैसा, फरीदाबाद के वकील से जानिए अपना हक

108 पंचायतें आमंत्रित, 70 हलवाई और 4 एकड़ में टेंट, हरियाणा में BJP विधायक उमेद पातुवास की बेटी दीक्षा की शाही शादी, कौन हैं दूल्हा

Dharm Astha : ॐ सूर्याय नमः का करें जाप, गर्म कपड़े दान दें…वृश्चिक संक्रांति पर बदल सकती है किस्मत, ज्योतिषाचार्य से जानिए

सोनीपत के गोहाना में खौफनाक वारदात, ऑफिस के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाशों ने दागीं 15 गोलियां

किराया ₹15, ₹25 और ₹35… गुरुग्राम में 71 इलेक्ट्रिक बसों की एंट्री से बदलेगा सफर, अब बिना जाम के पहुंचें मेट्रो