Reddit Viral Story | Gurgaon Pollution Health Impact: ‘घर गई तो शादी कर देंगे…’, दिवाली से 3 दिन पहले बेरोजगार हुई युवती, लोगों से मांगी मदद

On: November 14, 2026 7:50 AM
Follow Us:

नई दिल्ली (Reddit Viral Story). त्योहारों का मौसम हर किसी की जिंदगी में खुशियां और नई उम्मीदें लेकर आता है. वर्किंग प्रोफेशनल्स को ऑफिस में होने वाली दिवाली पार्टी का इंतजार रहता है. उस दिन काम का तनाव भूलकर सब साथ में जश्न मनाते हैं. लेकिन जरा सोचिए, आप खुशी-खुशी ऑफिस की दिवाली पार्टी में जाएं, हाथ में मिठाई का डिब्बा लें और अगले ही पल बॉस आपको अकेले में बुलाकर कहे कि कंपनी बंद हो रही है. ऐसे में आपके पैरों तले जमीन खिसकना लाजिमी है.

कुछ ऐसा ही दिल दहला देने वाला वाकया एक युवा प्रोफेशनल के साथ हुआ है. उसकी आपबीती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर तेजी से वायरल हो रही है. छोटे शहर से निकलकर अपने दम पर पहचान बनाने वाली इस युवती के लिए यह सिर्फ नौकरी जाने का मामला नहीं है. यह उसके आत्म-सम्मान और आजादी की लड़ाई का सवाल है. उसकी कहानी आज के कॉर्पोरेट कल्चर की अनिश्चितता और युवाओं का मेंटल स्ट्रेस बेहद करीब से दिखाती है. जानिए वायरल पोस्ट में क्या लिखा है.

दिवाली पार्टी में मिला जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव

इस युवती का संघर्ष लेऑफ तक सीमित नहीं है. पिछले 2.5 साल में उसने बहुत कुछ झेला है. गुरुग्राम की भागदौड़ भरी जिंदगी और जहरीली हवा ने उससे उसकी ड्रीम जॉब छीनी. उसे हॉस्पिटल पहुंचा दिया. सेहत ठीक होने पर नई शुरुआत की तो किस्मत ने दिवाली से ठीक 3 दिन पहले उसे फिर से वहीं लाकर खड़ा कर दिया. रेडिट के ‘r/IndianWorkplace’ फोरम पर अपना दर्द साझा करते हुए उसने लिखा कि वह घर नहीं जा सकती. छोटे शहर में लड़की बेरोजगार होकर लौटे तो परिजन शादी का दबाव बनाने लगते हैं.

गुरुग्राम के प्रदूषण और काम के दबाव ने छीनी थी ड्रीम जॉब

2.5 साल पहले उसे अपनी ड्रीम जॉब मिली थी. उसने दिन-रात मेहनत की, प्रमोशन भी पाया. लेकिन गुरुग्राम के प्रदूषण और 12-14 घंटे की शिफ्ट ने सेहत बिगाड़ दी. दिन में सिर्फ 1 बार खाना खाने और जहरीली हवा में सांस लेने के कारण उसे अस्थमा और ब्रोंकाइटिस हो गया. दिसंबर 2025 में हालत इतनी बिगड़ी कि उसे एडमिट होना पड़ा. एम्स दिल्ली और PGI लखनऊ के डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि लाइफस्टाइल नहीं बदली तो फेफड़ों के कैंसर का खतरा हो सकता है. फिर उसे अपनी ड्रीम जॉब छोड़नी पड़ी.

दिवाली हैंपर देकर फाउंडर ने सुनाया कंपनी बंद होने का फरमान

इसके बाद युवती ने एक बुटीक प्रोडक्शन हाउस में ‘ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट’ के तौर पर रिमोट जॉब शुरू की. फेफड़ों से पानी निकलवाने और सही डाइट-रनिंग शुरू करने के बाद 2 महीनों से उसकी मेडिकल रिपोर्ट सुधरने लगी थी. उसने कंपनी के लिए बिना कमीशन के 3 नए क्लाइंट्स भी जोड़े. दिवाली से 3 दिन पहले फाउंडर ने छोटी सी पार्टी रखी. सबको दिवाली हैंपर बांटने के बाद फाउंडर ने 1-1 करके सभी को बुलाया और कहा कि कंपनी के पास नवंबर की सैलरी देने तक के पैसे नहीं हैं और वे बिजनेस बंद कर रहे हैं.

टूटने के बजाय फिर लड़ने का फैसला, लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ

इस खबर ने युवती को तोड़ दिया. उसके मन में निराशा घर करने लगी. लेकिन हार मानने के बजाय उसने फिर से लड़ने का फैसला किया और सोशल मीडिया पर जॉब सर्च के लिए गाइडेंस मांगा. उसके पास स्ट्रैटेजी, ग्रोथ, डेटा एनालिसिस और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में करीब 3.8 साल का अनुभव है. यह पोस्ट पढ़ते ही सैकड़ों लोग समर्थन में आ गए. यूजर्स ने उसका हौसला बढ़ाया. साथ ही प्रदूषण से बचने के लिए हैदराबाद या बेंगलुरु जैसे शहरों में डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में नौकरी तलाशने और रेफरल लेने के तरीके भी सुझाए.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

चंडीगढ़ में युवती की हत्या, हाथ पर नाम लिखा है शिखा, पत्थरों से सिर पर किए गए कई वार

ओवरटाइम कराया तो कंपनी को देना होगा दोगुना पैसा, फरीदाबाद के वकील से जानिए अपना हक

108 पंचायतें आमंत्रित, 70 हलवाई और 4 एकड़ में टेंट, हरियाणा में BJP विधायक उमेद पातुवास की बेटी दीक्षा की शाही शादी, कौन हैं दूल्हा

Dharm Astha : ॐ सूर्याय नमः का करें जाप, गर्म कपड़े दान दें…वृश्चिक संक्रांति पर बदल सकती है किस्मत, ज्योतिषाचार्य से जानिए

सोनीपत के गोहाना में खौफनाक वारदात, ऑफिस के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाशों ने दागीं 15 गोलियां

किराया ₹15, ₹25 और ₹35… गुरुग्राम में 71 इलेक्ट्रिक बसों की एंट्री से बदलेगा सफर, अब बिना जाम के पहुंचें मेट्रो