Haryana News: हांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, डेढ़ साल की मासूम की मौत; दादा-दादी गंभीर घायल

On: November 15, 2026 6:36 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के हांसी में गुराना गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पंघाल निवासी बलराज अपनी पत्नी शीला और डेढ़ वर्षीय पोती रिवांशी के साथ रिश्तेदारी में गामड़ा गांव से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान गुराना रोड पर उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और बलराज लघुशंका के लिए रुक गए। उनकी पत्नी शीला अपनी पोती रिवांशी को लेकर बाइक के पास खड़ी थी।

इस दौरान रफ्तार से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने दादी और मासूम पोती को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डेढ़ वर्षीय रिवांशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दादी शीला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के दौरान जब बलराज ने डंपर चालक को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने उसे भी टक्कर मार दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। एक तरफ जहां परिवार की डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं, वहीं दादा-दादी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। परिजन दीपक ने बताया कि इस हादसे में उनकी डेढ़ वर्षीय पोती की मौत हो गई है, जबकि उनके भाई और भाभी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डंपर चालक की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

फिलहाल जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि गुराना रोड पर हुए सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हुई है, जबकि उसके दादा-दादी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैष आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now