हरियाणा में लाल मस्जिद से टोंटी चुराने के आरोप में युवक को पकड़कर पिलर से बांधा, मारपीट का आरोप, पुलिस बोली-शिकायत नहीं मिली

On: November 19, 2026 3:12 PM
Follow Us:

Last Updated:

Nuh News: हरियाणा के नूंह में लाल मस्जिद से टोटी चुराने के आरोप में ग्रामीणों ने वसीम नामक युवक को पकड़कर पिलर से बांध दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है.

लाल मस्जिद से टोंटी चोरी में युवक को पिलर से बांधा, पुलिस को शिकायत का इंतजारZoom

पकड़े गए युवक की पहचान वसीम निवासी गांव घासेड़ा के रूप में बताई जा रही है.

नूंह. हरियाणा के नूंह जिले के गांव चंदेनी की लाल मस्जिद में टोटी चुराने के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर मस्जिद के ही एक पिलर से बांध दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यह चर्चा का विषय बना हुआ है. पकड़े गए युवक की पहचान वसीम निवासी गांव घासेड़ा के रूप में बताई जा रही है.

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी लगातार गांव की लाल मस्जिद में आ रहा था और वहां से मस्जिद की टोटियां और नल चोरी कर रहा था. इससे पहले भी कई बार चोरी कर चुका है, लेकिन इस बार उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया.

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी से चोरी की गई दो टोटियां भी बरामद हुई हैं. इस घटना को लेकर धार्मिक स्थल से इस तरह की चोरी की सामाजिक तौर पर निंदा की जा रही है और कड़ी कार्रवाई की मांग भी की जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति को कुछ ग्रामीण चोरी के आरोप में बांधकर पूछताछ करते नजर आ रहे हैं. जांच करने पर पता चला कि युवक गांव घासेड़ा का है, जिसकी पहचान वसीम के रूप में हुई है. उस पर मस्जिद से टोटी-नल चुराने का आरोप है.

पुलिस का कहना है कि वीडियो में मारपीट नजर नहीं आ रही है और अभी तक इस संबंध में थाने में कोई लिखित शिकायत व डायल-112 पर कोई कॉल प्राप्त नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

हरियाणा के नूंह जिले के गांव चंदेनी की लाल मस्जिद.

वीडियो में क्या है

वीडियो में आरोपी युवक बंधा हुआ नजर आ रहा है और लोग भी मौके पर मौजूद हैं. हालांकि, मारपीट नहीं की जा रही है. लेकिन लोग आरोपी युवक से सवाल कर रहे हैं और साथ ही टोंटी भी दिखा रहे हैं.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणाः पहली बार युवक का तीसरी बार ट्रांसप्लांट, पहले, मां फिर पत्नी और अब छोटे भाई ने किडनी दान देकर बचाई जान

Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में ₹1 लाख से नीचे आया सोना ! चांदी का भाव गिरा, चेक करें आज के रेट | Haryana

हरियाणा के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के PSO ने दी जान, ASI प्रदीप ने गांव में खुद को मारी गोली

16 दिन अंतरिक्ष में रहकर लगाए पृथ्वी के 252 चक्कर : 19 नवंबर 1997 को कल्पना चावला ने छुआ था आसमान, तय किया 1.04 करोड़ किमी का सफर

कपाल मोचन मेले लिए 20 से 24 नवंबर तक अंबाला से मिलेगी सीधी बस, पंजाब-हिमाचल के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

IMD Weather Update: 18 नवंबर को बारिश और घने कोहरे का अलर्ट, दिल्ली में सुबह रहेगी ठंड, जानें देशभर का मौसम | National