सिरसा की बेटी ने रचा इतिहास! 6500 KM समुद्री यात्रा पूरी कर भारतीय सेना की महिला टीम ने बढ़ाया देश का मान

On: June 10, 2025 6:09 PM
Follow Us:
सिरसा

सिरसा (हरियाणा): “देश की बेटियां अब हर मुकाम पर फहरा रहीं हैं तिरंगा!” इस कथन को सच कर दिखाया है मेजर कर्मजीत कौर रंधावा ने। सिरसा की इस बेटी ने भारतीय सेना-नौसेना-वायुसेना की 10 महिला अधिकारियों की टीम के साथ 6500 किमी की ऐतिहासिक समुद्री यात्रा पूरी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

क्या था मिशन?

  • मुंबई से सेशेल्स तक भारत निर्मित जहाज “त्रिवेणी” से सफल यात्रा।

  • 56 फुट लंबे जहाज में कोई डीजल/बिजली नहीं, सिर्फ सोलर सिस्टम और हवा पर निर्भरता।

  • उष्णकटिबंधीय तूफानों, 40 फुट ऊंची लहरों और थकान को हराकर 27 दिन में मिशन पूरा।

कौन हैं मेजर कर्मजीत?

  • 2015 में भारतीय सेना में चयन, वर्तमान में मुंबई में तैनात।

  • पिता एडवोकेट रिछपाल सिंह और माता राजविंदर कौर ने बेटी के जज्बे को सलाम किया।

  • गांव पहुंचने पर सिरसा के लोगों ने सर आंखों पर बैठाया, “बेटियां हर क्षेत्र में आगे” का संदेश दिया।

टीम में कौन-कौन?

क्या बोली कर्मजीत?

“मन में था बस एक जुनून… चाहे कुछ भी हो, आगे बढ़ना है! यह मिशन भारतीय महिलाओं की शक्ति का प्रतीक है।”

क्यों है खास?

  • पहली बार भारतीय महिला अधिकारियों ने इतनी लंबी समुद्री यात्रा की।

  • स्वदेशी जहाज से अंतरराष्ट्रीय जल में सफलता पाकर “आत्मनिर्भर भारत” को दिया बल।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता

हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, अब स्टेट गेम्स खिलाड़ियों को भी मिलेगा ग्रेडेशन