कुरुक्षेत्र में दो बच्चे के पिता की संदिग्ध हालात में मौत, 9 माह की गर्भवती पत्नी का आरोप-दोस्तों ने की हत्या

On: November 20, 2026 9:21 AM
Follow Us:

Last Updated:

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में आयुष यूनिवर्सिटी के पास अनुज नामक युवक का संदिग्ध शव मिला. गर्भवती पत्नी ने दोस्त मनोज पर बाइक विवाद में हत्या का आरोप लगाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

2 बच्चे के पिता की संदिग्ध मौत, 9 माह की गर्भवती पत्नी बोली-हत्या हुई Zoom

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दो बच्चे के पिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई.

कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दो बच्चे के पिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. युवक का शव आयुष यूनिवर्सिटी के पास बरामद हुआ. मृतक की पहचान 25 साल के अनुज कुमार निवासी शिव कॉलोनी के रूप में हुई है. अनुज की 9 माह की गर्भवती पत्नी ने उसके दोस्त और पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. डीएसपी हेड क्वार्टर, थाना सिटी थानेसर एसएचओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की है औऱ पोस्टमॉर्टम और पुलिस जांच के बाद अनुज की मौत की वजह सामने आई आएगी. शिव कॉलोनी निवासी रिंकी ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पहले उसके पति को उनके दोस्त ने अनुज को जान से मारने की धमकी दी थी. आज आरोपी मनोज उसके पति को अपने साथ लेकर गया. कुछ समय बाद परिवार को अनुज की मौत की सूचना मिली. अनुज की 9 माह की गर्भवती पत्नी रिंकी ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया.

रिंकी ने बताया कि वे अनुज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहने वाले हैं. करीब 6 साल पहले उसकी अनुज के साथ शादी हुई थी. 4 साल पहले वो अपने पति के साथ मायके शिव कॉलोनी आकर रहने लगी.

बाइक को लेकर चल रहा था विवाद

अनुज की पत्नी रिंकी ने बताया कि मनोज उसके पति अनुज का दोस्त और उनका पड़ोसी भी है. मनोज ने करीब 3 महीने पहले अनुज के नाम पर बाइक खरीदी थी. इस बारे अनुज ने उनको नहीं बताया था. कुछ दिन पहले मनोज का एक्सीडेंट हो गया था. हादसे में उसके सिर पर चोट आई थी. इसके बाद मनोज उनके घर आया था. आरोप लगाया कि मनोज उसके पति पर बाइक लेने कर दवाब बना रहा था. लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे. मनोज बार-बार उनको बाइक रखने और किस्त भरते रहने के लिए धमका रहा था. इस विवाद के बीच दो दिन पहले मनोज उनके घर फिर से आया. आरोप लगाया कि तब उसने अनुज को जान से मारने की धमकी दी थी.

इस बात को लेकर मेरा मनोज के साथ झगड़ा हुआ था, क्योंकि उनको डर लग रहा था कि मनोज का बाइक के साथ एक्सीडेंट हुआ है. जिसमें उसके पति का नाम आने की आशंका है. इसमें उसके पति को परेशानी होनी थी. रिंकी ने आरोप लगाया कि आज वो घर पर थी. सुबह करीब 11 बजे मनोज उनके घर उसके पति अनुज लेने आया. मनोज मेरे पति का हाथ पकड़ कर ले गया. करीब 12 बजे उसके मोबाइल पर अनुज की कॉल आई. लेकिन उसकी अनुज से बात नहीं हो सकी, क्योंकि वो उसकी कॉल नहीं उठा पाई. बाद में अनुज की कोई कॉल नहीं आई.

पत्नी बोली- सिर पर गंडासी मारकर की हत्या

रिंकी ने बताया कि उसके बाद उसे अनुज की मौत की सूचना मिली. आरोप लगाया कि वारदात से पहले मनोज उसके पति अनुज को अपने साथ लेकर गया था. मनोज ने अनुज के सिर पर गंडासी से वार करके उसकी हत्या कर दी. अनुज अपने पीछे 9 माह की गर्भवती पत्नी रिंकी, 5 साल के बेटे विराज और तीन साल के बेटे नैतिक को छोड़ गया. अनुज के मां-बाप उन्नाव में रहते है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now