जंगल में ली थी समाधि, आज लगता है ऐतिहासिक मेला, जानें बनी वाले बाबा मंदिर की कहानी

On: November 19, 2026 11:15 PM
Follow Us:

Palwal: हरियाणा के पलवल जिले के गांव अलावलपुर में स्थित बनी वाले बाबा का मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है. बाबा उदासनाथ मंदिर के नाम से प्रसिद्ध इस धार्मिक स्थल का संबंध बाबा उदासनाथ जी से जुड़ा हुआ है. मान्यता है कि बाबा उदासनाथ जी ने गांव के बाहर घने जंगल (बनी) में समाधि ली थी. इसी वजह से यह स्थान बनी वाले बाबा के मंदिर के नाम से पहचाना जाने लगा.

श्री श्री 1008 उदासनाथ समिति के सदस्य हेतलाल ने बताया कि बाबा उदासनाथ जी पलवल जिले के गांव अलावलपुर आए थे. ग्रामीणों ने उन्हें समाधि के लिए स्थान दिया था. आसपास के गांवों के श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं. बाबा उदासनाथ जी की स्मृति में यहां मेले का आयोजन होता है. मेले के अवसर पर कुश्ती और दंगल का आयोजन भी किया जाता है, जो ग्रामीण संस्कृति और खेल परंपरा का हिस्सा है.

सदियों पुराने श्राप से जुड़ी है मान्यता

समिति के सदस्यों ने बताया कि जब बाबा उदासनाथ जी गांव जनौली पहुंचे थे, तो उन्होंने वहां के ग्रामीणों से पीने के लिए पानी मांगा. पूरे गांव में कहीं भी पानी नहीं मिलने पर बाबा ने गांव जनौली को श्राप दिया कि यहां का पानी हमेशा खारा रहेगा. इसके बाद बाबा गांव कुरारे पहुंचे, जहां उन्होंने कुटिया बनाने के लिए गांव वालों से जमीन मांगी. ग्रामीणों ने जमीन देने से मना कर दिया. इस पर उन्‍होंने कहा था क‍ि गांव न तो बढ़ेगा और न ही घटेगा. आज भी ऐसी मान्यता है कि उस समय गांव जितना बड़ा था, आज भी उतना ही है. उसकी बसावट (आबादी) न तो घटी और न ही बढ़ी.

जहरीले कुएं और गाय के दूध की कथा

स्थानीय बुजुर्गों के बीच प्रचलित कथा के अनुसार, जब बाबा अलावलपुर पहुंचे, तो उन्होंने एक बुजुर्ग से पानी मांगा. बुजुर्ग ने बताया कि पास के कुएं का पानी जहरीला है. इस पर बाबा ने वहां चर रही एक गाय का दूध लाने को कहा. बुजुर्ग ने बताया कि गाय ने अभी बछड़े को जन्म नहीं दिया है, इसलिए वह दूध नहीं दे सकती. कहते हैं कि बाबा के कहने पर जब गाय का दूध निकाला गया, तो उससे दूध मिलने लगा. इस घटना को बाबा की दिव्य शक्ति और चमत्कार के रूप में याद किया जाता है.

अमावस्या की रात को लगेगा मेला

मान्यता है कि बाबा ने गांव के बाहर घने जंगल (बनी) में समाधि ली थी. उन्‍होंने समाधि लेने से पहले कहा था कि फाल्गुन की अमावस्या की रात को मेला लगेगा और हर रविवार को घी की ज्योति जलाई जाएगी. उनके समाधि लेने के बाद कुटिया की देखभाल श्री श्री 1008 बलराम दास जी महाराज ने की. उनके बाद कई संत-महात्मा यहां आए, जिन्होंने इस मंदिर की नींव रखी. वर्तमान में इस मंदिर की देखरेख राम दास फलाहारी महाराज के सानिध्य में हो रही है.

एक महीने चलेगा यज्ञ

मंदिर में पिछले चार वर्षों से बनी वाले बाबा के स्थान पर अष्टादश महापुराण यज्ञ और एकादश कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष भी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जो पूरे एक महीने (13 नवंबर से 13 दिसंबर) तक चलेगा. फरवरी महीने में आने वाली महाशिवरात्रि के दिन यहां ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया जाता है. इस मेले को देखने के लिए पूरे हरियाणा से संत-महात्मा और दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

6 साल बाद खुला अंग्रेजों के जमाने का क्लब, अंदर का नजारा देख नम हुई आंखें, 95 साल पुराने इतिहास का ऐसा मंजर

बैंगन की खेती में इन बातों का रखें ध्यान, फरीदाबाद के किसान ने बताया कमाई का तरीका

‘अफगानिस्तान से वापस लाई जाए भगवान चक्र स्वामी की मूर्ति’, मंत्री जयशंकर को लिखा पत्र, महमूद गजनी ने लूटी थी

हरियाणा में लाल मस्जिद से टोंटी चुराने के आरोप में युवक को पकड़कर पिलर से बांधा, मारपीट का आरोप, पुलिस बोली-शिकायत नहीं मिली

हरियाणाः पहली बार युवक का तीसरी बार ट्रांसप्लांट, पहले, मां फिर पत्नी और अब छोटे भाई ने किडनी दान देकर बचाई जान

Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में ₹1 लाख से नीचे आया सोना ! चांदी का भाव गिरा, चेक करें आज के रेट | Haryana