बैंगन की खेती में इन बातों का रखें ध्यान, फरीदाबाद के किसान ने बताया कमाई का तरीका

On: November 19, 2026 7:14 PM
Follow Us:

Last Updated:

Brinjal Farming: कहते हैं कि मेहनत और सही तरीके से की गई खेती कभी घाटे का सौदा नहीं होती. फसल की अच्छी पैदावार के लिए सिर्फ बीज डालना ही काफी नहीं है, बल्कि खेत की तैयारी से लेकर पौधों की देखभाल तक हर बात का ध्यान रखना पड़ता है. अक्सर किसानों की शिकायत रहती है कि बैंगन की फसल में कीड़े लग जाते हैं और फल खराब होने लगते हैं.

फरीदाबाद: कहते हैं कि मेहनत और सही तरीके से की गई खेती कभी घाटे का सौदा नहीं होती. फसल की अच्छी पैदावार के लिए सिर्फ बीज डालना ही काफी नहीं है, बल्कि खेत की तैयारी से लेकर पौधों की देखभाल तक हर बात का ध्यान रखना पड़ता है. अक्सर किसानों की शिकायत रहती है कि बैंगन की फसल में कीड़े लग जाते हैं और फल खराब होने लगते हैं. लेकिन, फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव के किसान भूप सिंह ने बैंगन की खेती का ऐसा तरीका अपनाया है, जिससे उनके खेत में अच्छे और साफ बैंगन तैयार हो रहे हैं. किसान के मुताबिक, मंडी में भी बैंगन के अच्छे भाव मिल रहे हैं. आइए जानते हैं उन्होंने खेती का कौन सा तरीका बताया.

भूप सिंह लोकल 18 से बताते हैं की वे फतेहपुर बिल्लौच गांव के रहने वाले है. उन्‍होंने अपने खेत में बैंगन की खेती कर रखी है. इसमें उन्‍होंंने दो तरह की वैरायटी लगाई हैं. एक तरफ गोला बैंगन है और दूसरी तरफ लंबे वाले बैंगन हैं. दोनों ही किस्मों की फसल अच्छी चल रही है. वे करीब तीन महीने पहले बैंगन के पौधे लगाए थे. अभी भी फसल चल रही है और आगे भी काफी समय तक चलती रहेगी. उनका कहना है क‍ि बैंगन की खेती ऐसी है, जिसमें एक बार पौधे लगाने के बाद लंबे समय तक फल मिलते रहते हैं. इसलिए इसकी खेती में अच्छी कमाई की संभावना रहती है.

बैंगन की फसल में कोई खराबी नहीं

भूप सिंह बताते हैं क‍ि अभी मंडी में बैंगन का भाव 20 से 25 रुपये किलो तक मिल रहा है. इस रेट पर अच्छा फायदा हो रहा है. बैंगन की फसल में कोई खराबी नहीं है. सभी बैंगन बढ़िया निकल रहे हैं. इसकी पैदावार और फल की अच्छी स्थिति के लिए शुरुआत से ही खेत की तैयारी पर ध्यान देना जरूरी है. सबसे पहले सुबह खेत में फसल की तैयारी करते हैं. इसके बाद खेत की जुताई करवाते हैं और पौधों को सही तरीके से लगवाते हैं. हम पौधों को मेड पर लगाते हैं. इससे पौधा शुरू से ही सही तरीके से बढ़ता है. पानी ज्यादा भरने से पौधे खराब हो सकते हैं, इसलिए खेत में पानी का सही इंतजाम रखना जरूरी है.

एक एकड़ जमीन में लग जाते हैं 500 पौधे 

उनका कहना है क‍ि एक एकड़ जमीन में करीब 500 पौधे लग जाते हैं. जब हम पौधे लगाते हैं, उसी समय पहली बार सिंचाई करते हैं. इसके बाद जरूरत के हिसाब से 10, 15 या 20 दिन के अंतर पर पानी देते हैं. मौसम और खेत की स्थिति देखकर सिंचाई करनी चाहिए. बैंगन की खेती में फायदा जरूर है, लेकिन यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि किसान किस तरीके से खेती करता है. अगर शुरुआत से खेत और पौधों की सही देखभाल की जाए, तो अच्छी फसल मिल सकती है और मंडी में भी अच्छे भाव मिलते हैं. किसान अच्छे से खेती करें तो बैगन की खेती से लाखों रुपए तक का मुनाफा कमा सकते हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘अफगानिस्तान से वापस लाई जाए भगवान चक्र स्वामी की मूर्ति’, मंत्री जयशंकर को लिखा पत्र, महमूद गजनी ने लूटी थी

हरियाणा में लाल मस्जिद से टोंटी चुराने के आरोप में युवक को पकड़कर पिलर से बांधा, मारपीट का आरोप, पुलिस बोली-शिकायत नहीं मिली

हरियाणाः पहली बार युवक का तीसरी बार ट्रांसप्लांट, पहले, मां फिर पत्नी और अब छोटे भाई ने किडनी दान देकर बचाई जान

Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में ₹1 लाख से नीचे आया सोना ! चांदी का भाव गिरा, चेक करें आज के रेट | Haryana

हरियाणा के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के PSO ने दी जान, ASI प्रदीप ने गांव में खुद को मारी गोली

16 दिन अंतरिक्ष में रहकर लगाए पृथ्वी के 252 चक्कर : 19 नवंबर 1997 को कल्पना चावला ने छुआ था आसमान, तय किया 1.04 करोड़ किमी का सफर