‘अफगानिस्तान से वापस लाई जाए भगवान चक्र स्वामी की मूर्ति’, मंत्री जयशंकर को लिखा पत्र, महमूद गजनी ने लूटी थी

On: November 19, 2026 5:13 PM
Follow Us:

Last Updated:

Kurukshetra News: हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने कहा कि गजनवी द्वारा लूटी गई चक्र स्वामी मंदिर की प्राचीन मूर्ति अफगानिस्तान में हो सकती है, जिसे वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

'अफगानिस्तान से वापस लाई जाए चक्र स्वामी की मूर्ति', जयशंकर को लिखा पत्रZoom

उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की.

कुरुक्षेत्र. हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से सरस्वती रिवर प्रोजेक्ट को लेकर कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. इसमें बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि सरस्वती रिवर प्रोजेक्ट को जल संरक्षण और ऐतिहासिक विरासत के संगम के रूप में विकसित करने की योजना है. यह परियोजना भविष्य में देश के लिए राष्ट्रीय मॉडल बन सकती है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चक्र तीर्थ को सरस्वती परियोजना के साथ जोड़ने के विषय पर भी चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य केवल जल संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि सरस्वती नदी से जुड़ी धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी संरक्षित करना है.

धूमन सिंह किरमच ने थानेसर के ऐतिहासिक चक्र स्वामी मंदिर का जिक्र करते हुए बताया कि प्राचीन समय में यह मंदिर बेहद समृद्ध और प्रसिद्ध था. उन्होंने दावा किया कि मोहम्मद गजनी को मंदिर की संपन्नता की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वह सोमनाथ मंदिर से लौटने के उपरांत थानेसर के चक्र स्वामी मंदिर पहुंचा और वहां से भगवान चक्र स्वामी की मूर्ति ले गया था.

उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि भगवान चक्र स्वामी की यह मूर्ति वर्तमान में अफगानिस्तान में हो सकती है. इस संबंध में मूर्ति को भारत वापस लाने के लिए पत्र भी लिखा गया है. उन्होंने कहा कि यदि जांच में मूर्ति अफगानिस्तान में होने की पुष्टि होती है तो उसे भारत वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. धूमन सिंह किरमच ने आमजन से भी अपील की कि यदि किसी व्यक्ति के पास चक्र स्वामी मंदिर के इतिहास, भगवान की मूर्ति या उससे जुड़ी कोई प्रामाणिक जानकारी अथवा दस्तावेज हैं तो वे उनके साथ साझा करें, ताकि कुरुक्षेत्र की इस ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को सामने लाया जा सके.

गजनवी ने किया था मंदिर पर आक्रमण

थानेसर में ऐतिहासिक चक्र स्वामी मंदिर भगवान विष्णु (चक्रधर) का मंदिर है और 11वीं शताब्दी में महमूद गजनवी ने इस मंदिर पर आक्रमण किया था. इस दौरान उनकी कांस्य की प्रतिमा को लूट लिया था. 11वीं शताब्दी के विद्वान अल-बिरूनी ने अपनी रचना तारीख अल-हिंद में भी इस प्रतिमा का जिक्र किया था और कहा था कि इस कांस्य प्रतिमा को स्थानीय लोग कौरव-पांडव युद्ध जितना प्राचीन मानते थे. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI)  ने भी अपनी रिपोर्ट में थानेसर के चक्र स्वामी मंदिर को नुकसान पहुचाने के बारे में लिखा था.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

बैंगन की खेती में इन बातों का रखें ध्यान, फरीदाबाद के किसान ने बताया कमाई का तरीका

हरियाणा में लाल मस्जिद से टोंटी चुराने के आरोप में युवक को पकड़कर पिलर से बांधा, मारपीट का आरोप, पुलिस बोली-शिकायत नहीं मिली

हरियाणाः पहली बार युवक का तीसरी बार ट्रांसप्लांट, पहले, मां फिर पत्नी और अब छोटे भाई ने किडनी दान देकर बचाई जान

Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में ₹1 लाख से नीचे आया सोना ! चांदी का भाव गिरा, चेक करें आज के रेट | Haryana

हरियाणा के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के PSO ने दी जान, ASI प्रदीप ने गांव में खुद को मारी गोली

16 दिन अंतरिक्ष में रहकर लगाए पृथ्वी के 252 चक्कर : 19 नवंबर 1997 को कल्पना चावला ने छुआ था आसमान, तय किया 1.04 करोड़ किमी का सफर