Haryana News: हरियाणा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। चंडीगढ़-अंबाला रेलवे ट्रैक पर गाजीपुर अंडरपास के नजदीक मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है।
मौके पर ही हुई मौत
हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है।
मृतक की नहीं हुई पहचान
मामले की जांच कर रहे रेलवे पुलिस चौकी मुबारकपुर के एएसआई गुरजिंदर सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। यह भी पता नहीं चल सका है कि युवक किस क्षेत्र का रहने वाला था और किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा।














