हरियाणा में कांग्रेस के 4 बार के विधायक और पूर्व अध्यक्ष फूल चंद मुलाना का निधन, सांसद दीपेंद्र हुड्डा बोले- प्रधान जी चले गए

On: November 20, 2026 11:22 AM
Follow Us:

Last Updated:

Haryana Congress Leader Phool Chand Mullana Death: हरियाणा के चार बार के विधायक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूल चंद मुलाना का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वह किडनी की बीमारी से ग्रसित थे और मोहाली में अस्पताल में भर्ती थे.

'प्रधान जी चले गए', हरियाणा कांग्रेस के 4 बार के MLA और पूर्व अध्यक्ष का निधनZoom

हरियाणा के चार बार के विधायक और लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष फूल चंद मुलाना का निधन.

अंबाला. हरियाणा के चार बार के विधायक और लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष फूल चंद मुलाना का निधन हो गया है. वह 85 साल के थे और किडनी की बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया. बताया जा रहा है कि मुलाना ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में शुक्रवार को अंतिम सांस ली. मुलाना में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, फूल चंद मुलाना अंबाला जिले के मुलाना विधानसभा क्षेत्र से चार बार (1972, 1982, 1991 और 2005) विधायक चुने गए थे और वह कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे. इसके अलावा, हरियाणा में कांग्रेस के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने का गौरव भी उन्हें हासिल हुआ था. उनके बेटे वरुण मुलाना मौजूदा समय में कांग्रेस सांसद हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now