Last Updated:
UGC Fake Universities List 2026: देश में फर्जी यूनिवर्सिटी की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में किसी भी कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले बहुत सावधान रहने की जरूरत है. यूजीसी ने देशभर की 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की नई लिस्ट जारी की है. इसमें सबसे ज्यादा फर्जी यूनिवर्सिटी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हैं. इन संस्थानों की डिग्री नौकरी या आगे की पढ़ाई के लिए मान्य नहीं होगी. देखें राज्यवार लिस्ट.
UGC Fake Universities List 2026: फर्जी यूनिवर्सिटी की डिग्री जिंदगी बर्बाद कर सकती है
नई दिल्ली (UGC Fake Universities List 2026). 12वीं के बाद हर स्टूडेंट बेस्ट कॉलेज में एडमिशन का सपना देखता है. लेकिन थोड़ी सी लापरवाही आपकी गाढ़ी कमाई और कीमती साल, दोनों बर्बाद कर सकती है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी कर अलर्ट दिया है. चौंकाने वाली बात है कि देश की राजधानी दिल्ली इस मामले में सबसे आगे है. यहां 12 ऐसे संस्थान चल रहे हैं, जिनके पास डिग्री देने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है.
कानूनी तौर पर अमान्य हैं इन संस्थानों की डिग्रियां
यूजीसी अधिनियम, 1956 की धारा 22 में स्पष्ट लिखा है कि भारत में डिग्री देने का अधिकार केवल 3 तरह के संस्थानों को है:
- जो केंद्रीय या राज्य सरकार के कानून के तहत बने हों.
- जिन्हें संसद के किसी विशेष अधिनियम से अधिकार मिला हो.
- जिन्हें यूजीसी से ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा प्राप्त हो.
किस राज्य में कितनी फर्जी यूनिवर्सिटी?
यूजीसी की यह लिस्ट 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित 32 संस्थानों की पोल खोलती है. दिल्ली के 12 संस्थानों के बाद उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है, जहां 4 फर्जी यूनिवर्सिटी संचालित हो रही हैं:
UGC Fake Universities List 2026: यूजीसी ने अपनी वेबसाइट पर फर्जी संस्थानों की पूरी लिस्ट जारी की है
दिल्ली (12 संस्थान)
- माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, नेहरू प्लेस
- वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी (WPUNU), पीतमपुरा
- इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, कोटला मुबारकपुर
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन, जनकपुरी
- ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेस (AIIPHS) स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी, अलीपुर
- कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
- यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
- वोकेशनल यूनिवर्सिटी
- एडीआर- सेंट्रिक ज्यूरिडिशियल यूनिवर्सिटी, राजेंद्र प्लेस
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
- विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एंप्लॉयमेंट, संजय एनक्लेव
- आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, रोहिणी
उत्तर प्रदेश (4 संस्थान)
- गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी, अलीगढ़
- भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
- महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा
आंध्र प्रदेश (2 संस्थान)
- क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
- बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, Visakhapatnam
कर्नाटक (2 संस्थान)
- ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, राजाजी नगर, बेंगलुरु
- सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, Tumkur
केरल (2 संस्थान)
- इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रॉफेटिक मेडिसिन (IIUPM), कोझिकोड
- सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, Kishanattam
महाराष्ट्र (2 संस्थान)
- राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
- नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, अक्कालकोट, सोलापुर
पुडुचेरी (2 संस्थान)
- Usha Latchumanan कॉलेज ऑफ एजुकेशन, Thirukkanur
- श्री बोधी एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, Vazhuthavoor Road
पश्चिम बंगाल (2 संस्थान)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
- इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, ठाकुरपुकुर, कोलकाता
अरुणाचल प्रदेश (1 संस्थान)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसिन
हरियाणा (1 संस्थान)
- मैजिक & आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद
झारखंड (1 संस्थान)
- दक्षा यूनिवर्सिटी (वोकेशनल एंड लाइफ स्किल एजुकेशन), रांची
राजस्थान (1 संस्थान)
- राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भिवाड़ी, अलवर
एडमिशन से पहले इन 4 तरीकों से जांचें यूनिवर्सिटी का स्टेटस
यूनिवर्सिटी या कॉलेज में एडमिशन लेते समय किसी भी विज्ञापन या एजेंट की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. फीस जमा करने से पहले यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ugc.gov.in पर जाएं और ये 4 डिटेल्स जरूर चेक करें:
- कानूनी स्थापना: सबसे पहले देखें कि संस्थान को केंद्र या राज्य सरकार के किसी कानून के तहत वैध तरीके से स्थापित किया गया है या नहीं.
- डिग्री देने का अधिकार: जांचें कि क्या उस संस्थान को UGC अधिनियम, 1956 के तहत डिग्री जारी करने की कानूनी अनुमति मिली है.
- नियामक मंजूरियां: मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ या मैनेजमेंट जैसे कोर्स के लिए संबंधित काउंसिल (जैसे BCI, NMC, AICTE) की मंजूरी भी जरूर चेक करें.
- पढ़ाई का तरीका: कई बार कॉलेज रेगुलर कोर्स की आड़ में अवैध स्टडी सेंटर, ऑफ-कैंपस या डिस्टेंस/ऑनलाइन मोड में दाखिला दे देते हैं. पुष्टि करें कि जिस तरीके से आप पढ़ाई कर रहे हैं, उसे मान्यता प्राप्त है या नहीं.
About the Author












