हरियाणाः कैथल में शख्स की हत्या, आरोपी पूर्व AAP नेता वकील ने 5 गोलियां मारीं, घर के पास अखबार पढ़ रहे थे राजीव

On: November 24, 2026 10:20 AM
Follow Us:

Last Updated:

Kaithal AAP Leader Murder: हरियाणा के कैथल में रविवार दोपहर जमीनी विवाद के चलते राजीव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी वीरेंद्र श्योकंद वकील है और उसने 6 राउंड फायरिंग की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हरियाणाः शख्स की हत्या, आरोपी पूर्व AAP नेता ने 5 गोलियां मारींZoom

कैथल में पूर्व आम आदमी नेता की हत्या.

कैथल. हरियाणा के कैथल जिले के गांव जाजनपुर में रविवार दोपहर दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. गांव में पड़ोसी के मकान के सामने कुर्सी पर बैठे राजीव कुमार पर गांव के ही वीरेंद्र श्योकंद ने निजी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग कर दी. गोलियां राजीव के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद गांव में दहशत फैल गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजीव कुमार रविवार दोपहर अपने पड़ोसी के मकान के सामने कुर्सी पर बैठा हुआ था. इसी दौरान गांव का ही वीरेंद्र श्योकंद वहां पहुंचा. आरोप है कि उसने अपनी निजी रिवॉल्वर निकालकर राजीव पर एक के बाद एक 6 गोलियां चला दीं. अचानक हुई फायरिंग से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. गोलियां लगने से राजीव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए.

ढांड थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने आरोपी की पहचान वीरेंद्र श्योकंद के रूप में की है. आरोपी वीरेंद्र श्योकंद पेशे से वकील है और फिलहाल कैथल कोर्ट में प्रैक्टिस करता है. वह आम आदमी पार्टी की लीगल सेल का हलका अध्यक्ष भी रह चुका है. जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव के बाद उसने आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी.

डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस जांच के बाद ही हत्या के पीछे के कारणों और वारदात से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. उन्होंने बताया कि सीआईए समेत अन्य टीमों को जांच के लिए लगाया है. घटना के दौरान राजीव अखबार पढ़ रहे थे.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

सोनीपत दहेज कांडः ब्रेजा मांगने के आरोपों से घिरे कुलदीप की पहले भी हो चुकी है शादी, लड़की के पिता का दावा, कॉन्सटेबल दूल्हा सस्पेंड

पति-पत्नी के बीच होता है झगड़ा, ज्योतिषी ने बताए बृहस्पति और शुक्र से जुड़े उपाय

पहचान छिपाकर होगी बात, फरीदाबाद की दंपती ने बनाया ऐसा सोशल मीडिया ऐप, जानिए फीचर्स

24 November 2026 School Holiday: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और शहीदी दिवस, 24 नवंबर को 3 बड़े अवसर, कल स्कूल खुले हैं या बंद?

गुरुग्राम में शादी के मंडप में इंतजार करती रही दुल्हन, बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, भागे-भागे घर पहुंचे लड़की वाले, पुलिस कर रही जांच

26 नवंबर को मोगा में आप की मेगा रैली, केजरीवाल और मान के साथ एक मंच पर दिखेंगे सभी 71 उम्मीदवार