Last Updated:
Hansi Car Accident: हरियाणा के हांसी में नेशनल हाईवे पर कुंदनापुर फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी.
घायल को हांसी के सामान्य अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर किया गया है.
हांसी. हरियाणा के हांसी में नेशनल हाईवे पर कुंदनापुर फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई. हादसा इतना तेज था कि कार सवार युवक फ्लाईओवर के बीच बने खाली स्थान से कई फीट नीचे जा गिरा. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को हांसी के सामान्य अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान गांव सिंघवा, जिला हांसी निवासी गौरव पुत्र कृष्ण कुमार और महम में गीता मंदिर के नजदीक रहने वाले शुभम पुत्र जोगिंदर के रूप में हुई है. वहीं हादसे में घायल आयुष पुत्र अतुल निवासी महम की हालत नाजुक बनी हुई है. आयुष के पिता डॉक्टर हैं. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों पर मातम छा गया. परिजन घटनास्थल और हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचने लगे.
शेखपुरा चौकी के जांच अधिकारी एएसआई सत्यवान ने बताया कि कुंदनापुर फ्लाईओवर पर मोड़ होने के कारण तेज रफ्तार वाहन कई बार चालक के नियंत्रण से बाहर हो जाते हैं.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई. हादसे के दौरान एक युवक फ्लाईओवर के बीच बने खाली स्थान से नीचे जा गिरा. आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी. इसके बाद घायलों को हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो युवकों की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल आयुष को हिसार रेफर कर दिया गया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…











