स्वास्थ्य सेवाओं से मजबूत होगा हरियाणा, 2 करोड़ से चार शहरों में खुलेंगे नए उप- स्वास्थ्य केंद्र

On: November 25, 2026 9:22 PM
Follow Us:

चंडीगढ़ | हरियाण के गांवों में छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोगों को कई बार दूर जाना पड़ता है। इस परेशानी को कम करने के लिए राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने जा रही है। प्रदेश सरकार गुरुग्राम, जींद और महेंद्रगढ़ में चार नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण करवाएगी। बता दें कि इन चारों उप-स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण पर कुल 214.96 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

Haryana Healthcare

हरियाणा सरकार की इस योजना के तहत गुरुग्राम, जींद और महेंद्रगढ़ जिले में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। इनके निर्माण से आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

ग्रामीणों को मिलेगी राहत

नए केंद्र बनने से लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर स्थित स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। खासकर ग्रामीण परिवारों को अपने घर के आसपास स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से समय और आने-जाने की परेशानी कम होगी। ऐसे में चार नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण इन तीन जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now