गुरुग्राम में एनकाउंटर: नेपाल मूल का कुख्यात बदमाश भीम जोरा ढेर, दिल्ली में डॉक्टर की हत्या और गुरुग्राम में 22 लाख की चोरी का था आरोपी

On: October 7, 2025 7:09 AM
Follow Us:
भीम जोरा

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार तड़के पुलिस ने एनकाउंटर में नेपाल मूल के कुख्यात अपराधी भीम जोरा को मार गिराया। दिल्ली और हरियाणा में कई गंभीर मामलों में वांछित इस बदमाश पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

डॉक्टर की हत्या और 22 लाख की चोरी का आरोपी

भीम जोरा पर दिल्ली के एक डॉक्टर की हत्या के बाद डकैती करने का आरोप था। इसके अलावा उसने गुरुग्राम के महरौली क्षेत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष ममता भारद्वाज के घर में 22 लाख रुपये की चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया

मंगलवार अलसुबह पुलिस को उसकी लोकेशन मिलने पर गुरुग्राम क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।
इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा बाल-बाल बच गए, जबकि बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि मृतक पर दिल्ली और हरियाणा के कई थानों में हत्या, लूट और अवैध हथियारों के कई मामले दर्ज थे। फिलहाल पुलिस उसके नेटवर्क और साथियों की तलाश में जुटी है।

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा वालों, 9700 करोड़ की लागत से बनेगा 24KM लेन बाईपास, इन शहरों से गुरुग्राम जाना होगा आसान

उम्रकैद से भागा, कंबोडिया में बना किंग, अब वहीं की सुंदरी से शादी, आखिर दोबारा कैसे धराया

UPI से गलत नंबर पर भेज दिए पैसे? तो घबराएं नहीं, बैंक से लेकर साइबर हेल्पलाइन तक ऐसे करें शिकायत

Gen Z IPS Simran Bhardwaj Success Story: जेन जी आईपीएस सिमरन भारद्वाज कौन हैं? पहले ही प्रयास में क्रैक कर ली UPSC परीक्षा, चुपके से की थी तैयारी

हरियाणा के यमुनानगर में 21.30 करोड़ का शराब घोटाला, दो बड़ी फर्मों ने किया खेल, सरकार को लगा चूना

‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल