हरियाणा के पुलिस जवान ने दहेज लेने से किया इनकार, 11 लाख रुपये और गहने लौटाकर सिर्फ 1 रुपया लिया शगुन

On: November 19, 2025 8:21 AM
Follow Us:
हरियाणा

झज्जर: हरियाणा पुलिस के एक युवा कांस्टेबल ने दहेज प्रथा के खिलाफ एक मिसाल पेश की है। झज्जर जिले के सुलोधा गांव निवासी और हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पंकज यादव ने अपनी शादी में दहेज लेने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने ससुराल पक्ष से मिले 11 लाख 11 हजार 1 रुपये नकद और 15 तोले सोने-चांदी के आभूषण वापस कर दिए और सिर्फ 1 रुपया शगुन के रूप में स्वीकार किया।

“शादी सौदेबाजी नहीं, मिलन है”

पंकज यादव के दादा कैप्टन अमीर सिंह और पिता धर्मवीर यादव ने वधू पक्ष को स्पष्ट किया कि “शादी दो परिवारों का मिलन है, सौदेबाजी नहीं।” उन्होंने वधू पक्ष से मिले सारे नकद और गहने वापस करते हुए सामाजिक बराबरी का संदेश दिया। पंकज की शादी रेवाड़ी के उस्मानपुर निवासी तमन्ना यादव से हुई है।

हरियाणा

“पहले ही तय था दहेज नहीं लेंगे”

पंकज यादव, जो वर्तमान में मधुबन में प्रशिक्षण ले रहे हैं, ने बताया कि उन्होंने पहले ही दहेज न लेने का फैसला कर लिया था। उन्होंने कहा, “समाज को यही संदेश है कि अच्छे से लोग पढ़ाई-लिखाई करें और बुराइयों का अंत हो।” पिता धर्मवीर यादव ने बताया कि उन्होंने पहले से ही तय कर लिया था कि दहेज लेना नहीं है, भले ही वधू पक्ष ने देना चाहा हो।

समाज में मिसाल कायम

इस सामाजिक पहल की पूरे इलाके में जोरदार सराहना हो रही है। ग्रामीण पंकज यादव और उनके परिवार के साहस और सोच की तारीफ कर रहे हैं। यह घटना झज्जर जिले में सामाजिक बदलाव की एक और मिसाल पेश करती है और दहेज जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ युवाओं को प्रेरित करती है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के कई जिलों में अगले तीन घंटे बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-जींद पर ट्रायल पूरा, 120 kmph की रफ्तार से लगाई दौड़; PM मोदी जल्द करेंगे लॉन्च

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित