हरियाणा बनेगा औद्योगिक पावरहाउस, KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसेंगे 5 नए शहर

On: December 29, 2025 12:22 PM
Follow Us:
KMP एक्सप्रेसवे

हरियाणा में औद्योगिक विकास की रफ्तार आने वाले वर्षों में और तेज होने वाली है। राज्य सरकार कुंडली–मानेसर–पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ 5 नए शहर विकसित करने जा रही है। इन शहरों की योजना वर्ष 2041 की प्रस्तावित जनसंख्या और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है।

इन नए शहरों के विकास की जिम्मेदारी हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (HSIIDC) को सौंपी गई है।


पंचग्राम विकास प्राधिकरण पहले ही गठित

सरकार इन शहरों के सुनियोजित विकास के लिए पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन पहले ही कर चुकी है। इस प्राधिकरण के माध्यम से भूमि चयन, जोनिंग प्लान, सड़क नेटवर्क, औद्योगिक क्षेत्र, आवासीय सेक्टर और वाणिज्यिक ढांचे को एक साथ विकसित किया जाएगा।

फिलहाल नए शहरों के लिए भूमि चिन्हांकन, जोनिंग प्लान और इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रेमवर्क पर काम तेजी से चल रहा है।


औद्योगिक और वाणिज्यिक हब के रूप में होगा विकास

सरकार की योजना है कि KMP एक्सप्रेसवे के आसपास बसने वाले ये शहर भविष्य में इंडस्ट्रियल, लॉजिस्टिक्स और कमर्शियल हब के रूप में उभरें। इससे न केवल निवेश बढ़ेगा बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।


‘विकसित भारत–2047’ में हरियाणा की बड़ी भूमिका

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत–2047 के विजन को साकार करने में हरियाणा अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट में घोषित 10 नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) हरियाणा की औद्योगिक रीढ़ बनेंगी।

इनमें से 5 IMT को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि बाकी पर भी तेजी से काम आगे बढ़ रहा है।


भू-मालिकों से संवाद पर सरकार का फोकस

सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे भू-मालिकों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें। भूमि उपलब्ध कराने के लिए उन्हें ई-भूमि पोर्टल से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि भूमि अधिग्रहण और विकास प्रक्रिया पारदर्शी और सरल बन सके।


सोहना में बनेगी 1,000 एकड़ की अत्याधुनिक ग्लोबल सिटी

हरियाणा सरकार सोहना के पास 1,000 एकड़ भूमि पर एक आधुनिक ग्लोबल सिटी भी विकसित कर रही है। इस शहर में

  • चौड़ा और स्मार्ट सड़क नेटवर्क

  • आधुनिक पेयजल व सीवरेज सिस्टम

  • स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज

  • ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली

  • स्मार्ट और ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर

जैसी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित की जाएंगी।


KMP कॉरिडोर से बदलेगी हरियाणा की आर्थिक तस्वीर

KMP एक्सप्रेसवे पहले ही NCR के लिए गेम चेंजर साबित हो चुका है। अब इसके दोनों ओर नए शहर और इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित होने से हरियाणा की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट और रोजगार सेक्टर को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में निकाय चुनाव और पंचायत उपचुनाव की तैयारी तेज, 540 पदों पर होगा मतदान; 27 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट

हरियाणा में निकाय चुनाव और पंचायत उपचुनाव की तैयारी तेज, 540 पदों पर होगा मतदान; 27 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट

सिरसा पहुंचे DHBVN के MD, सड़कों के बीच लगे बिजली खंभे हटाने और हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग के दिए सख्त आदेश

सिरसा पहुंचे DHBVN के MD, सड़कों के बीच लगे बिजली खंभे हटाने और हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग के दिए सख्त आदेश

हरियाणा के इस जिले को मिलेगा नया बस स्टैंड, 20 एकड़ में आधुनिकता से होगा लैस

हरियाणा के इस जिले को मिलेगा नया बस स्टैंड, 20 एकड़ में आधुनिकता से होगा लैस

हरियाणा में 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी सूचना, 20 फरवरी तक ही कर सकेंगे सुधार, विभाग ने दिया अल्टिमेटम

हरियाणा में 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी सूचना, 20 फरवरी तक ही कर सकेंगे सुधार, विभाग ने दिया अल्टिमेटम

हरियाणा में IMT के लिए अब नई जगह होगी चिह्नित, इस ज़िले के इन गांवों के किसानों से ली जाएगी जमीन

हरियाणा में IMT के लिए अब नई जगह होगी चिह्नित, इस ज़िले के इन गांवों के किसानों से ली जाएगी जमीन

हरियाणा के 6 जिलों में बनेगी नई IMT, जमीन के रेट बने सबसे बड़ी चुनौती, किसान मांग रहे जमीन की मुंहमांगी कीमत

हरियाणा के 6 जिलों में बनेगी नई IMT, जमीन के रेट बने सबसे बड़ी चुनौती, किसान मांग रहे जमीन की मुंहमांगी कीमत