Haryana Government Holidays 2026: 5 लॉन्ग वीकेंड, 124 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, दिवाली समेत 8 छुट्टियां वीकेंड पर

On: January 2, 2026 9:18 AM
Follow Us:
Haryana Government Holidays 2026

Haryana Government Holidays 2026: हरियाणा में साल 2026 सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों और इवेंट्स के लिहाज से खास रहने वाला है। सरकार की ओर से जारी Holiday Calendar 2026 के अनुसार, प्रदेश में इस साल 5 लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं। हालांकि, दीपावली समेत 8 गजटेड छुट्टियां शनिवार-रविवार को आने से कर्मचारियों को उनका सीधा लाभ नहीं मिलेगा। कुल मिलाकर इसे सरकारी कर्मचारियों के नजरिए से “छुट्टी मारी गई” माना जा रहा है।


2026 में 124 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, नए साल में हरियाणा के सरकारी कार्यालय कुल 124 दिन बंद रहेंगे।

छुट्टियों का प्रकारदिन
शनिवार-रविवार104 दिन
गजटेड हॉलिडे20 दिन
कुल124 दिन

यानी साल में 241 दिन सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।


8 गजटेड छुट्टियां वीकेंड पर, दिवाली भी शामिल

साल 2026 में महाशिवरात्रि, दीपावली समेत 8 गजटेड हॉलिडे शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं। ऐसे में इन छुट्टियों का अलग से कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा।


13 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे, कर्मचारी ले सकेंगे 3 छुट्टियां

सरकार ने 13 Restricted Holidays (RH) भी घोषित की हैं।
प्रत्येक सरकारी कर्मचारी इनमें से साल में 3 छुट्टियां ले सकता है।

गजटेड + रिस्ट्रिक्टेड को मिलाकर
कुल 137 दिन की छुट्टियां तय

ये आदेश प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होंगे।


Negotiable Instruments Act के तहत 16 पब्लिक हॉलिडे

संडे के अलावा सरकार ने Negotiable Instruments Act, 1881 के तहत 16 सार्वजनिक छुट्टियां घोषित की हैं।
ये छुट्टियां हरियाणा में (न्यायिक अदालतों को छोड़कर) लागू होंगी और अधिनियम की धारा 25 के अंतर्गत मानी जाएंगी।

हालांकि, इनमें से भी कुछ छुट्टियां शनिवार-रविवार को पड़ रही हैं, जिनका कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा।


2026 में 5 बड़े लॉन्ग वीकेंड

इस साल 5 मौके ऐसे हैं, जब लगातार 3 से 4 दिन की छुट्टी मिलेगी।

लॉन्ग वीकेंड की पूरी लिस्ट

महीनातारीखवजह
जनवरी23–26 जनवरीसर छोटू राम जयंती (शुक्र), शनिवार, रविवार, गणतंत्र दिवस
जुलाई31 जुलाई–2 अगस्तशहीद उधम सिंह जयंती
अगस्त28–30 अगस्तरक्षाबंधन
सितंबरएक लॉन्ग वीकेंड
अक्टूबरएक लॉन्ग वीकेंड

15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) शनिवार को पड़ रहा है।


कौन-से दिन ज्यादा त्योहार पड़े

  • 8 प्रमुख त्योहार शुक्रवार को

  • 5 मंगलवार को

  • 4-4 बुधवार और गुरुवार

  • 3 रविवार

  • 1 सोमवार


2026 में चुनावी और प्रशासनिक हलचल ज्यादा

साल 2026 के पहले 6 महीने सबसे ज्यादा इवेंटफुल रहेंगे।

जनवरी में खत्म होगा इन निकायों का कार्यकाल

इन सभी जगहों पर नगर निकाय चुनाव होंगे।


नई नगरपालिकाएं, यहां भी होंगे चुनाव

नए साल पर CM नायब सिंह सैनी ने—

  • अंबाला : शहजादपुर

  • पानीपत : मतलौडा

  • करनाल : कुंजपुरा

को नगरपालिका का दर्जा दिया है।
यहां भी जल्द चुनाव होंगे।


राज्यसभा, हाईकोर्ट बार और बजट सत्र अहम

  • राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव

  • पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के चुनाव

  • फरवरी–मार्च में विधानसभा का बजट सत्र बेहद महत्वपूर्ण

  • जनवरी में CTET परीक्षा और कबड्डी लीग भी आयोजित होंगी


21 स्पेशल डे, लेकिन छुट्टी नहीं

सरकार ने 21 अवसरों को Special Day घोषित किया है।
इन तिथियों पर—

  • कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं

  • सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे

  • शनिवार-रविवार पड़ने पर भी अलग लाभ नहीं मिलेगा


साल 2026 में हरियाणा में छुट्टियों के साथ-साथ चुनाव, बजट सत्र और बड़े प्रशासनिक फैसले भी देखने को मिलेंगे। जहां एक ओर 5 लॉन्ग वीकेंड राहत देंगे, वहीं दूसरी ओर 8 गजटेड छुट्टियों का वीकेंड पर आना कर्मचारियों के लिए निराशा भी है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now