Aadhaar Card: आधार कार्ड में पिता का नाम हो गया है गलत? घर बैठे ऐसे करें ठीक

On: April 10, 2026 3:28 PM
Follow Us:

Aadhaar Card: अगर आपके आधार कार्ड में पिता का नाम गलत छप गया है, तो अब इसे ठीक करवाने के लिए आपको आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन ही यह सुधार कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा नए आधार ऐप पर उपलब्ध नहीं है, इसके लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा।

कैसे करें पिता के नाम में सुधार

पिता का नाम आधार कार्ड में अलग कॉलम में नहीं होता, बल्कि ‘C/o (Care of)’ सेक्शन में शामिल होता है। इसे अपडेट करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  1. myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. आधार नंबर और OTP की मदद से लॉगिन करें।
  3. “Address Update” विकल्प पर क्लिक करें।
  4. ‘C/o’ सेक्शन में पिता का सही नाम दर्ज करें।
  5. पूरा पता भरें।
  6. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  7. निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको SRN (Service Request Number) मिलेगा, जिससे आप अपने अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। आमतौर पर 15–20 दिनों में सुधार हो जाता है।

किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

पिता के नाम में सुधार के लिए आप इनमें से कोई भी दस्तावेज दे सकते हैं:

  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • सरकारी फोटो आईडी
  • किसान पासबुक
  • पेंशन कार्ड
  • दिव्यांगता कार्ड
  • स्कूल मार्कशीट या ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • बैंक पासबुक (फोटो के साथ)
  • बिजली या पानी का बिल (3 महीने से पुराना न हो)

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

अंग्रेजी में लिखने पर नाम हिंदी में ऑटोमैटिक बदल जाता है, इसलिए दोनों भाषा में स्पेलिंग जांच लें।

ऑनलाइन अपडेट के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है।

पिता का नाम ‘Address’ सेक्शन के ‘C/o’ कॉलम में ही अपडेट होता है।

अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट साफ और स्पष्ट होने चाहिए।

नाम की स्पेलिंग डॉक्यूमेंट से मिलाकर ही भरें।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now