Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, फटाफट करें चेक

On: April 10, 2026 9:19 AM
Follow Us:

Gold Silver Price: शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में अलग-अलग बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जहां मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई, वहीं राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में इनकी कीमतों में गिरावट आई।

MCX पर रात में लौटी तेजी

शुक्रवार को MCX पर सोना और चांदी गिरावट के साथ खुले और दिनभर दबाव में रहे। हालांकि, देर शाम कारोबार में इनमें मजबूती देखने को मिली। रात करीब 10 बजे जून डिलीवरी वाला सोना 1,643 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,419 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 3,226 रुपये चढ़कर 2,43,144 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में गिरावट

इसके उलट, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 7,800 रुपये टूटकर 2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। सोने की कीमत भी 1,500 रुपये घटकर 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,51,000 रुपये प्रति किलो और सोना 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: 24K – ₹1,51,630 | 22K – ₹1,39,000 | 18K – ₹1,13,760
मुंबई: 24K – ₹1,51,480 | 22K – ₹1,38,850 | 18K – ₹1,13,610
कोलकाता: 24K – ₹1,51,480 | 22K – ₹1,38,850 | 18K – ₹1,13,610
चेन्नई: 24K – ₹1,52,730 | 22K – ₹1,40,000 | 18K – ₹1,16,500
लखनऊ/कानपुर/जयपुर: 24K – ₹1,51,630 | 22K – ₹1,39,000 | 18K – ₹1,13,760
पटना/इंदौर/भोपाल: 24K – ₹1,51,530 | 22K – ₹1,38,900 | 18K – ₹1,13,660

आईबीजेए के अनुसार भी गिरावट

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,184 रुपये गिरकर 1,49,937 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 22 कैरेट सोना 1,37,342 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,12,453 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

चांदी की कीमत भी 7,883 रुपये घटकर 2,36,158 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी

किसी को दे रहे हैं आधार की फोटोकॉपी? ऐसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग, गलती पड़ जाएगी भारी

50 सोसायटी, 12 गांव और 2 KM की रोड… गुरुग्राम वालों की मौज, द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल और जाम से छुटकारा