अब सिरसा की ये नहर फिर टूटी: दर्जनभर गांवों में पेयजल संकट गहराया, सिंचाई पर भी संकट

On: May 26, 2025 6:39 PM
Follow Us:
सिरसा नहर टूटी

सिरसा: चोपटा क्षेत्र से गुजरने वाली बरुवाली माइनर (Baruwali Minor) एक बार फिर गांव ढूकड़ा के पास टूट गई है, जिससे इलाके के दर्जनभर गांवों में पेयजल और सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। नहर में करीब 30 फीट चौड़ी दरार आने के कारण पास के खेतों में पानी भर गया, वहीं सिंचाई और पीने के पानी की व्यवस्था भी पूरी तरह बाधित हो गई।


दो महीने से झेल रहे हैं पेयजल संकट

ग्रामीण कालू लूना, मांगेराम बीरडा, गुलज़ारी कुम्हार, मोमन राम, शुभकरण छींपा और राजेंद्र सुथार आदि ने बताया कि बरुवाली नहर से ही जमाल, कुतियाना, बरासरी, रायपुर, रूपावास, ढूकड़ा और गुड़िया खेड़ा जैसे गांवों में पीने के पानी और खेतों की सिंचाई की जाती है।

“सुबह नहर में पानी छोड़ा गया था और दोपहर तक नहर फट गई। अब न तो सिंचाई हो पाएगी और न ही पीने का पानी मिलेगा।”

ग्रामीणों ने सरकार और सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि लगातार दो महीने से पेयजल संकट झेल रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा।


खेत सूखे, नरमें की बिजाई भी प्रभावित

माखोसरानी, दड़बा कलां, रूपाणा खुर्द गांवों के किसान भी इस टूट के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वेदपाल, राजाराम, सतपाल, रोहतास और राकेश कुमार ने बताया कि हर बार जैसे ही सिंचाई की बारी आती है, नहर टूट जाती है।

“नहर टूटने पर पीछे से पानी बंद कर दिया जाता है और पटरी को बांधने में 3-4 दिन लग जाते हैं। इस बीच खेतों की बारी चली जाती है और फसलें सूखी रह जाती हैं।”

इस बार भी नरमे की बिजाई पर असर पड़ा है और फसलों के उत्पादन में गिरावट की आशंका है।


सिंचाई विभाग की लापरवाही बनी वजह

ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग की समय रहते मरम्मत न करवाने की लापरवाही से नहर बार-बार टूट रही है। इसका सीधा खामियाजा किसानों और ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा 6 गांवों की करीब 3,625 एकड़ जमीन शामिल

हरियाणा में बनेगी नई IMT, दो जिलों के गांवों की जमीन के रेट छुएंगे आसमान, 6 गांवों की करीब 3,625 एकड़ जमीन शामिल

हरियाणा के इस जिले में एक ही छत के नीचे होंगे 32 बैंक

हरियाणा के इस जिले में एक ही छत के नीचे होंगे 32 बैंक, टेंडर प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी

हरियाणा

हरियाणा में 65 साल की बुजुर्ग महिला को सरकारी सिस्टम ने बना दिया 8 माह की दुधमुंही बच्ची, पेंशन के लिए एक साल से भटक रहा परिवार

New Ring Road: हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा

New Ring Road: हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा

नमो भारत ट्रेन

हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी, पहले चरण में यहां से यहां तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरी डिटेल

School Holiday

School Holiday: हरियाणा में स्कूली बच्चों की मौज, यहां 23 जनवरी को बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल