दिल्ली कूच से पहले अंबाला के शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोका गया, भारी पुलिस बल तैनात, नेशनल हाईवे बंद

On: July 21, 2026 7:51 AM
Follow Us:

Last Updated:

किसानों के ‘दिल्ली कूच’ के कारण शंभू बॉर्डर बंद. हरियाणा पुलिस ने कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया. किसान फतेहगढ़ साहिब से दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं.

दिल्ली कूच से पहले शंभू बॉर्डर पर रोके किसान, भारी पुलिस बल तैनातZoom

हरियाणा के अंबाला में पुलिस ने रात से ही की रोड बंद करने की तैयारी कर दी थी.

चंडीगढ़. किसानों की दिल्ली कूच के चलते एक बार फिर से पंजाब और हरियाणा का शंभू बॉर्डर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. मंगलवार को किसानों की ओर से दिल्ली किसान घाट पर जाने का ऐलान किया गया था. ऐसे में हरियाणा के अंबाला पुलिस ने रात से ही की रोड बंद करने की तैयारी कर दी थी और अब हाईवे को बंद कर दिया गया है और लोगों से अपील है कि वह वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करें.

दरअसल, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली के किसान घाट पर देशभर से किसानों ने इकट्ठा होने की कॉल दी थी, लेकिन हरियाणा पुलिस की ओर से कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया. हालांकि. पंजाब के किसानों की ओर से आज सुबह 5:00 फतेहगढ़ साहब से बड़ी गिनती में किसान काफिले के साथ दिल्ली की तरफ बढ़ना शुरू हो चुके हैं. लेकिन अब उन्हें बॉर्डर पर रोका गया है.

किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोकने के लिए हरियाणा पुलिस की ओर से पंजाब और हरियाणा को जोड़ने वाले घग्घर पुल पर बैरिकेड लगा दी गई है और आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है.

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर की अगुवाई में किसान शंभू बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे हैं. इस बीच पंधेर ने कहा हम टकराव नहीं चाहते हैं और हमें दिल्ली क्यों नहीं जाने दिया जा रहा. क्या पंजाब देश का हिस्सा नहीं है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हांसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, बेटी घायल तो वहीं छोटा बेटा लापता

‘बच्चे अकेले बाहर निकलने से घबराते हैं’, फरीदाबाद के साहूपुरा में कुत्तों का ऐसा आतंक, 2 साल से जीना मुहाल

गुरुग्राम में कबड्डी खिलाड़ी ने लेडी बाइकर का पीछा किया, फिर रोकने की कोशिश…जब सिया नहीं रुकी तो मारी टक्कर, ये है कार का नंबर HR30Y4949

आम जनता तो छोड़िए… सरकारी विभाग को भी मिला प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की नोटिस, बकायादारों पर कार्रवाई

Faridabad News : धान-गेहूं छोड़ एक एकड़ में लगाया ऐसा बाग, फरीदाबाद के मुकेश हर पेड़ से छप रहे नोट

चेहरा नहीं दिखाऊंगी पर छोडूंगी नहीं, गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में बाइकर सिया कराया FIR, गाड़ी नंबर से खोजेगी पुलिस