Last Updated:
Faridabad News: सावन शुरू होते ही कांवड़ यात्रा की तैयारियों में हरियाणा रोडवेज भी जुट गया है. फिलहाल बल्लभगढ़ बस स्टैंड से हरिद्वार के लिए रोज सिर्फ दो बसें चलाई जा रही हैं. आइए इसके समय के और किराए के बारे में जानते हैं.
फरीदाबाद: सावन का महीना शुरू होते ही कांवड़ यात्रा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. हर साल की तरह इस बार भी हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद डिपो ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. हालांकि अभी तक हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा नहीं है, इसलिए बसों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. फिलहाल हरिद्वार के लिए सामान्य दिनों की तरह सिर्फ दो बसें ही चलाई जा रही हैं. लेकिन रोडवेज का कहना है कि जैसे-जैसे कांवड़ियों और अन्य यात्रियों की संख्या बढ़ेगी. उसी हिसाब से अतिरिक्त बसों का इंतजाम भी किया जाएगा, ताकि किसी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े.
डीआई जयपाल राठी ने Local18 से बातचीत में बताते हैं कि अभी हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या सामान्य है, उतनी ज्यादा नहीं हैं. इसलिए फिलहाल दो रोजाना बसें ही चलाई जा रही हैं. जैसे ही हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़नी शुरू होगी, वैसे ही और बसें भी लगा दी जाएंगी. रोडवेज के पास इसके लिए पूरी तैयारी है और जरूरत पड़ते ही बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी. अभी बसों की कोई अधिक डिमांड नहीं आई है.
क्या होगा आने-जाने का समय?
डीआई जयपाल राठी बताते हैं कि बल्लभगढ़ बस स्टैंड से हरिद्वार के लिए पहली बस सुबह 5:30 बजे रवाना होती है. वहीं दूसरी बस रात 8:00 बजे चलती है. फिलहाल यही दो बसें रोजाना हरिद्वार के लिए चल रही हैं. पहली बस हरिद्वार पहुंचने के बाद वहीं से उसी दिन सुबह 11:30 बजे वापसी करती है. जबकि रात 8:00 बजे बल्लभगढ़ से जाने वाली बस अगले दिन सुबह 7:30 बजे हरिद्वार से वापस चलती है. दोनों ही सामान्य रोडवेज बसें हैं और यात्रियों को रोजाना सुविधा दी जा रही है.
डीआई जयपाल राठी बताते हैं कि बल्लभगढ़ से हरिद्वार तक का मौजूदा किराया 385 रुपये है. फिलहाल किराए में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. श्रद्धालु सामान्य किराए पर ही हरिद्वार की यात्रा कर सकते हैं. पिछले साल भी शुरुआत में बसों की संख्या कम थी, लेकिन जैसे-जैसे सावन के दौरान कांवड़ियों की संख्या बढ़ी, वैसे-वैसे रोडवेज ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया था.
आगे बढ़ेंगी और बसें
डीआई जयपाल राठी बताते हैं कि इस बार भी परिवहन विभाग ने वही व्यवस्था बनाई है. अगर आने वाले दिनों में हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती है, तो फरीदाबाद डिपो से अतिरिक्त बसें तुरंत चलाई जाएंगी. परिवहन विभाग का उद्देश्य यही है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को बसों की कमी की वजह से परेशानी न हो. फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन रोडवेज पूरी तरह तैयार है और जरूरत पड़ते ही बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी.
About the Author

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…
और पढ़ें











