हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, सामने आई बड़ी गठबड़ी

On: November 15, 2025 1:23 PM
Follow Us:
हरियाणा

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील योजना की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कई स्कूलों में विद्यार्थियों की वास्तविक संख्या से अधिक राशन उठाया जा रहा है, जबकि रिपोर्टों में कमी दिखाकर झूठी जानकारी भेजी जा रही है। इससे न केवल योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि सरकारी आंकड़ों में भी गड़बड़ियां हो रही हैं। शिक्षा निदेशालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी स्कूलों को चेतावनी जारी की है कि अब मिड-डे-मील से संबंधित डेटा रोजाना एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य होगा। लापरवाही पाए जाने पर मिड-डे-मील इंचार्ज के साथ स्कूल मुखियाओं पर भी कार्रवाई की जाएगी।

निदेशालय के अनुसार, अभी तक कई जिलों में अक्टूबर माह का डेटा तक अपडेट नहीं किया गया है। मौलिक शिक्षा महानिदेशक की ओर से जिला शिक्षा अधिकारियों को करीब 20 बार पत्र भेजकर डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन अधिकतर सरकारी स्कूलों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों की संख्या से अधिक राशन उठाना और फिर कमी की रिपोर्ट भेजना स्पष्ट रूप से फर्जीवाड़े की ओर इशारा करता है। ऐसे मामलों से राज्य का समग्र डेटा प्रभावित होता है, जो केंद्र सरकार को भेजा जाता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम पोषण (प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण) योजना के तहत केंद्र सरकार हर माह की 10 तारीख तक पोर्टल पर डेटा अपडेट करने की शर्त रखती है। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाता है। इसके बावजूद करोड़ों रुपये की इस योजना में निगरानी की कमी के कारण कई स्कूल अभी तक अक्टूबर महीने का भी डेटा अपलोड नहीं कर पाए। फतेहाबाद, हिसार, नूंह और सोनीपत जैसे जिलों में स्थिति सबसे अधिक खराब बताई जा रही है। रिपोर्टिंग में ऐसी ढिलाई से योजना की पारदर्शिता और सरकार द्वारा मिलने वाली पोषण सामग्री की मात्रा पर भी असर पड़ रहा है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-जींद पर ट्रायल पूरा, 120 kmph की रफ्तार से लगाई दौड़; PM मोदी जल्द करेंगे लॉन्च

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता