हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। योजना की तीसरी किस्त जल्द ही सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, किस्त जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी 12 जनवरी तक खाते में डाली जा सकती है।
बताया जा रहा है कि जिन लाभार्थियों को पहली और दूसरी किस्त का लाभ मिल चुका है, उन्हें ही तीसरी किस्त भी मिलेगी। सरकार ने साफ किया है कि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि सीधे खाते में डाली जाएगी, जिससे किसी प्रकार की धांधली की गुंजाइश न रहे।
विभाग ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते को आधार से लिंक रखें और किसी भी तरह की त्रुटि होने पर समय रहते संबंधित विभाग या CSC सेंटर पर संपर्क करें। सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए बेटियों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
जल्द ही किस्त जारी होने की तिथि और राशि को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।












