Breaking News: सुप्रीम कोर्ट से हरियाणा के बीजेपी विधायक को झटका, दोबारा काउंटिंग पर रोक की मांग खारिज

On: February 4, 2026 12:26 PM
Follow Us:
Breaking News

Breaking News: हरियाणा के जींद जिले की उचाना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने देवेंद्र अत्री की उस स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव में वोटों की दोबारा गिनती पर रोक लगाने की मांग की थी।

अब इस फैसले के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए स्वतंत्र हो गया है और अगली तारीख तय कर सकता है।

32 वोटों से जीती गई थी उचाना विधानसभा सीट

उचाना विधानसभा सीट पर वर्ष 2024 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह को महज 32 वोटों के अंतर से हराया था। बेहद कम अंतर से हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनावी गिनती प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।

हाईकोर्ट में बृजेंद्र सिंह ने दी थी चुनौती

कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने मार्च 2024 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि—

  • चुनाव में करीब 600 पोस्टल बैलेट की गिनती की गई

  • इनमें से 215 वोट त्रुटियों के कारण रिजेक्ट/कैंसिल कर दिए गए

  • जब रिजेक्ट वोटों की संख्या हार-जीत के अंतर से ज्यादा हो, तो नियमों के अनुसार दोबारा जांच अनिवार्य होती है

  • लेकिन रिटर्निंग अधिकारी ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की

इसी आधार पर उन्होंने री-काउंटिंग की मांग की थी।

150 पोस्टल बैलेट स्कैन न होने के कारण हुए थे कैंसिल

बृजेंद्र सिंह ने अपनी याचिका में यह भी बताया कि—

चूंकि जीत-हार का अंतर सिर्फ 32 वोटों का था, इसलिए इन वोटों की जांच बेहद अहम थी।

सुप्रीम कोर्ट ने SLP खारिज की

हाईकोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने के लिए देवेंद्र अत्री ने सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर की थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने इसे खारिज कर दिया।

इसके साथ ही अब यह मामला फिर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पाले में चला गया है।

उचाना विधानसभा चुनाव 2024: किसे मिले कितने वोट

प्रत्याशीपार्टीप्राप्त वोट
देवेंद्र अत्रीभाजपा48,968
बृजेंद्र सिंहकांग्रेस48,936
दुष्यंत चौटालाJJP7,950
विनोद पालINLD2,653
वीरेंद्र घोघड़ियांनिर्दलीय31,456
विकास कालानिर्दलीय13,458

आगे क्या?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब हाईकोर्ट तय करेगा कि—

  • रिजेक्ट पोस्टल बैलेट की दोबारा जांच होगी या नहीं

  • चुनावी गिनती प्रक्रिया में कोई गंभीर चूक हुई या नहीं

यह मामला आने वाले समय में हरियाणा की राजनीति में बड़ा असर डाल सकता है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now