Last Updated:
Jind & Sonipath Court Threat: सोनीपत और जींद के जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. यह धमकी ‘खालिस्तानी नेशनल आर्मी’ नामक आतंकी संगठन ने ईमेल के जरिए दी है. ईमेल में सीजेपी (CJP) के छात्रों पर दर्ज एफआईआर (FIR) वापस लेने की मांग की गई है. धमकी के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है. सोनीपत और जींद में कोर्ट परिसरों को एहतियातन खाली करा लिया गया है. पुलिस, एसटीएफ (STF), क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वायड की टीमें चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ले रही हैं.
सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज केस वापस करो वरना कोर्ट को बम से उड़ा देंगे- खालिस्तानी आतंकी.
CJP Protest Haryana: हरियाणा के सोनीपत और जींद जिला न्यायालय को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली. खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ईमेल के जरिए धमकी भेजी. इस धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है. दोनों जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, खालिस्तानी नेशनल आर्मी नाम के आतंकी संगठन ने सोनीपत और जींद के सेशन जज को ईमेल भेजकर कोर्ट में ब्लास्ट करने की धमकी दी है. इस ईमेल में बाकायदा एक मांग भी रखी गई है. आतंकियों ने सीजेपी (CJP) के छात्रों पर दर्ज एफआईआर (FIR) को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की है.
धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद सोनीपत पुलिस एक्शन में आ गई. एसीपी राजदीप मोर के नेतृत्व में पुलिस बल, एसटीएफ (STF) और क्राइम ब्रांच की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे जिला न्यायालय परिसर को तुरंत खाली करवा लिया गया. अचानक भारी पुलिस बल देखकर वहां मौजूद वकीलों और आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से सभी को बाहर निकाला.
सोनीपत कोर्ट कराया गया खाली, चप्पे-चप्पे की तलाशी
धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद सोनीपत पुलिस एक्शन में आ गई. एसीपी राजदीप मोर के नेतृत्व में पुलिस बल, एसटीएफ (STF) और क्राइम ब्रांच की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे जिला न्यायालय परिसर को तुरंत खाली करवा लिया गया. अचानक भारी पुलिस बल देखकर वहां मौजूद वकीलों और आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से सभी को बाहर निकाला.
सेशन जज के कमरे से लेकर कोर्ट के हर एक कोने की सघन तलाशी ली जा रही है. मौके पर डॉग स्क्वायड (Dog Squad) की टीम को भी बुलाया गया है. एसीपी राजदीप मोर ने बताया कि, “ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. एहतियात के तौर पर कोर्ट को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. फिलहाल अभी तक परिसर से कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है.”
जींद कोर्ट में भी पहुंचा धमकी भरा ईमेल, SP मौके पर
सोनीपत के साथ-साथ जींद कोर्ट के सेशन जज को भी बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है. जींद में भी ईमेल मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई. खुद पुलिस अधीक्षक (SP) कुलदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ तुरंत कोर्ट परिसर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. जींद कोर्ट में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पूरे परिसर की गहनता से जांच की जा रही है.
About the Author

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
और पढ़ें













