हरियाणा में ठंड का कहर सात जिलों में शीत

On: November 11, 2025 3:21 PM
Follow Us:
Haryana Weather Alert

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है और ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों में शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है. इनमें सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी और चरखी दादरी शामिल हैं. इन सभी जिलों में येलो अलर्ट लागू है क्योंकि यहां मौसम तेजी से ठंडा हो रहा है और तापमान सामान्य से काफी नीचे जा रहा है.

उत्तर पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

राजस्थान से लगते इलाकों में उत्तर पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं जिससे ठंड और भी तेज महसूस हो रही है. पिछले 24 घंटों में हरियाणा के कई हिस्सों में सर्दी का असर साफ देखा गया है. सुबह और शाम के समय हल्की धुंध पड़ रही है जिससे दृश्यता भी कम हो रही है.

6 शहरों में तापमान 10 डिग्री से भी नीचे

हरियाणा के 6 बड़े शहर हिसार गुरुग्राम करनाल सोनीपत महेंद्रगढ़ नारनौल और सिरसा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है. गुरुग्राम में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज हुआ जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा. रविवार को महेंद्रगढ़ में 7.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था. इससे साफ है कि ठंड अभी और बढ़ने वाली है.

अगले कुछ दिनों तक रहेगा शुष्क मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 13 नवंबर तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की या मध्यम गति से चलती रहेंगी जिससे रात का तापमान और कम हो सकता है.

दिन में हल्की राहत रात में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि हवाओं की वजह से दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन रात में ठंड बढ़ती रहेगी. दिन का तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच और रात का तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. कुछ जगहों पर हल्के बादल भी दिखाई दे सकते हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सुरक्षा कर्मी ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 27 नवंबर तक भर सकेंगे फॉर्म; 26-27 दिसंबर को होगा एग्जाम – नया हरियाणा

हरियाणा में निजी बिजली कंपनी इलेवन पावर को झटका, APTEL से नहीं मिली राहत; 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

हरियाणा के रेवाड़ी में सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर 2500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार – नया हरियाणा

Haryana News: 23 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, जाते-जाते 5 लोगों की जिंदगी में भर गया उजाला

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 4 दिन घने कोहरे का अलर्ट, 17 से 20 नवंबर तक विजिबिलिटी होगी कम