मसीतां हत्याकांड: गुरसेवक सिंह की बहन ने डबवाली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं– मुख्य आरोपी को बचा रही है पुलिस

On: June 7, 2025 7:18 AM
Follow Us:
मसीतां हत्याकांड

मसीतां हत्याकांड: हरियाणा के डबवाली के मसीतां गांव में अप्रैल माह में हुए गुरसेवक सिंह हत्याकांड को लेकर मृतक की बहन सतबीर कौर ने डबवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को सिरसा में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि मुख्य आरोपी संजय कटारिया को पुलिस गिरफ्तार करने की बजाय बचाने का प्रयास कर रही है।


“साजिश के तहत की गई थी हत्या”

सतबीर कौर ने कहा कि उनके भाई गुरसेवक सिंह की हत्या संजय कटारिया और उसके साथियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत की थी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी तक फरार है और पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।


पुलिस पर आरोप: “न्याय नहीं, दबाव बना रही है”

सतबीर ने बताया कि उन्होंने डबवाली एसपी, हिसार रेंज के आईजीपी और हरियाणा डीजीपी से कई बार मुलाकात की, लेकिन कहीं से भी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। उल्टा पुलिस परिवार पर ही दबाव बना रही है, ताकि वे मामले को आगे न बढ़ाएं।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही संजय कटारिया की गिरफ्तारी नहीं होती, तो वह राष्ट्रपति से आत्महत्या की अनुमति मांगेंगी।


करप्शन फ्री इंडिया ग्रुप ने भी लगाए आरोप

इस मौके पर करप्शन फ्री इंडिया ग्रुप के सदस्य जसकौर सिंह ने भी एक और मामले का जिक्र करते हुए बताया कि मौजगढ़ गांव में संजय ने करनवीर सिंह उर्फ मानी को दो बार कॉल कर गुरसेवक को नुकसान पहुंचाने के लिए कहा था, लेकिन मानी ने मना कर दिया। इसके दो महीने बाद मानी की भी हत्या कर दी गई।

जसकौर सिंह के अनुसार, इससे संजय कटारिया की संलिप्तता की आशंका और गहराती है।


मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात

सतबीर कौर ने कहा कि वह जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से मुलाकात करेंगी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और संजय कटारिया की तत्काल गिरफ्तारी की मांग रखेंगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गर्लफ्रेंड को हर महीने 10 लाख, करोड़ों का घर, डांसर के प्यार में अधिकारी ने डुबा दी बैंक

वैष्णो देवी जा रहे MP के 8 यात्रियों को नशीला सेब-कोल्डड्रिंक देकर लूटा, 7 मिले, 56 वर्षीय बुजुर्ग अब भी लापता

दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर फिर चला बुलडोजर, अवैध ढाबों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

चंडीगढ़ में नामी डॉक्टर की बेटी ने थार से 4 बाइकों को रौंदा, लोगों को देने लगी गालियां, शराब के नशे में थी धुत्त

हरियाणा में IDFC  बैंक में 645 करोड़ रुपये के घोटाले में चंडीगढ़, मोहाली समेत 14 ठिकानों पर ED की रेड

सोनीपत में सही ढंग से सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों का ऐसा प्रदर्शन देखकर सब हैरान, अधिकारी के दफ्तर में खाली कुर्सी की उतारी आरती