हसनगढ़ में दिल्ली के प्रेमी युगल की हत्या, दोनों के शवों को नहर में फेंका

On: October 6, 2026 2:38 AM
Follow Us:

rohtak

Haryana News: रोहतक के हसनगढ़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली से दोस्तों से मिलने आए नेबसराय निवासी संदीप (36) और उसकी महिला मित्र कविता (25) की हत्या कर दी गई। कविता मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ की बताई जा रही है। हत्या के बाद दोनों के शव नहर में फेंक दिए गए जो झज्जर के गांव आसौदा के नजदीक नहर से बरामद हुए हैं। मामले में सांपला थाने में हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मेडिस व नितेश उर्फ बच्चा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हसनगढ़ में थी मृतक की दुकान

नई दिल्ली स्थित नॉर्थ एवेन्यू के नेबूसराय निवासी राकेश सिंह द्वारा सांपला पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, वे तीन भाई व तीन बहनें हैं। बीच वाले भाई संदीप ने सांपला खंड के गांव हसनगढ़ में परचून की दुकान कर रखी थी। तीन माह पहले संदीप दुकान छोड़कर यूपी निवासी कविता के साथ नेबूसराय में रहने लगा। हालांकि, वह अक्सर हसनगढ़ आता-जाता रहता था। 26 सितंबर को कार में सवार होकर कविता के साथ हसनगढ़ आया। 30 सितंबर को मां ने संदीप से बात की तो उसने बताया कि वह कविता के साथ अपने दोस्तों हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मेडिस व नितेश उर्फ बच्चा के साथ है।

मारकर नहर में फेंके शव

एक-दो दिन में घर आ जाएंगे। उसी दिन संदीप का मोबाइल नंबर बंद हो गया। उनको चिंता हो रही थी। वे संदीप व कविता की तलाश में रविवार को हसनगढ़ आए तो पता चला कि आसौदा के पास नहर में एक महिला व एक युवक का शव मिला है। चौकी में पहुंचे तो पुलिस ने दोनों शवों की फोटो दिखाई। उसने तुरंत पहचान लिया। शव संदीप व कविता के हैं। आरोपी नितेश उर्फ मेडिस व नितेश उर्फ बच्चा ने पहले संदीप व कविता की हत्या की। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव नहर में फेंक दिए। इसके बाद संदीप की कार भी लेकर भाग गए।

खाते में थे 30 लाख रुपये

मृतक के भाई राकेश ने बताया कि उसके भाई संदीप की जसौर खेड़ी गांव में जमीन थी जो उसने बेच दी थी। जमीन बेचने के 30 लाख से ज्यादा पैसे उसके खाते में थे। वह बैंक की पासबुक व डेबिट कार्ड अपने पास रखता था। साथ ही उसका हसनगढ़ में भी लेनदेन था। शक है कि पैसे के लिए भी संदीप व कविता की हत्या कर दी गई।

लिव-इन में थे संदीप और कविता

भाई ने बताया कि संदीप पहले से शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं। 2012 में उसकी पत्नी की मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज करवा दी। 2024 में संदीप बरी हो गया। आठ माह पहले वह यूपी निवासी कविता के संपर्क में आया। पहले दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में गांव में रहे। बाद में हसनगढ़ रहने लगे। तीन माह से वापस गांव में आकर रह रहे थे। 26 सितंबर को दोनों हसनगढ़ गए थे जहां उनकी ईंट मारकर हत्या कर दी गई।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

क्रिकेट मैच के दौरान फायरिंग, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

फरीदाबाद के सूरजकुंड में ‘वनभोज मड हाउस’ मिट्टी, लकड़ी और पत्थरों से बना एक अनोखा घर, बना आकर्षण का केंद्र

‘इस काम को कभी छोटा नहीं समझा’, बाप-दादा के हुनर को रखा जिंदा, जानिए कौन हैं अंबाला के देवराज?

हिसार में गैंगवार! कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर 2 लोगों को गोलियों से भूना, शराब कारोबारी नरेश नागल की मौत, दोस्त घायल

‘मां की गालियां और झाड़ू खा चुका हूं’, क्या गुरुग्राम के इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया की मौत हो गई? क्या है सच्चाई, जानें

रास्ता कहां खत्म, नाली कहां शुरू…पता नहीं चलता, फरीदाबाद के साहुपुरा में एक सड़क ऐसी भी, लोग बोले- जीना मुहाल