Dharuhera News: गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन

On: March 23, 2026 12:50 AM
Follow Us:

Dharuhera News: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व में धारूहेड़ा में बढ़ती एलपीजी गैस की कीमतों, गैस सिलेंडर की भारी किल्लत तथा पेट्रोल-डीजल के दामों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।Dharuhera News

“गैस के दाम कम करो”, “आम आदमी को राहत दो”

प्रदर्शनकारियों धारूहेड़ा के मुख्य बाजार से निकले और “गैस के दाम कम करो”, “आम आदमी को राहत दो” और “महंगाई पर रोक लगाओ” जैसे नारों के साथ सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान व्यापारियों, महिलाओं और आम नागरिकों ने भी बढ़ती महंगाई को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।Dharuhera News

Dharuhera News: गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल के दामों में  बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन
Dharuhera News: गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन

धारूहेड़ा गैस एजेसी पहुंची विधायक: लोगो ने सुनाई आपबीती: बता दे रविवार को चिरंजीव राव धारूहेड़ा गैस एजेंसी भी पहुंचे, जहां उन्होंने गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े उपभोक्ताओं से सीधे संवाद किया। लोगों ने उन्हें बताया कि गैस की होम डिलीवरी समय पर नहीं हो रही है, ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद कई-कई दिनों तक सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें मजबूरी में घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है।

महंगाई की दोहरी मार: कई उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि कामकाजी लोगों के लिए यह स्थिति और भी कठिन हो गई है, क्योंकि उन्हें अपने काम छोड़कर लाइन में लगना पड़ रहा है।चिरंजीव राव ने कहा कि आज देश का आम आदमी महंगाई की दोहरी मार झेल रहा है। एक ओर एलपीजी गैस सिलेंडर लगातार महंगा होता जा रहा है और दूसरी ओर उसकी समय पर उपलब्धता भी सुनिश्चित नहीं की जा रही है। इसके साथ ही हाल ही में प्रीमियम पेट्रोल और औद्योगिक डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी ने व्यापारियों, उद्योगों और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।Dharuhera News

गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम सीमा पर: पूर्व Rewari MLA चिरंजीव राव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को आम जनता की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है और जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। आज स्थिति यह है कि लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी परेशान हैं, जो किसी भी जिम्मेदार सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय होना चाहिए।Dharuhera News

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now