Haryana crime: रेवाड़ी- धारूहेड़ा में हाईवे पर मिली दो डेड बोडी, दोनो की पहचान नहीं

On: March 22, 2026 6:46 PM
Follow Us:

Haryana crime: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर यातायात ट्राफिक पुलिस चौकी के निकट रविवार को करीब 38 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर थाना धारूहेड़ा पुलिस मौके पर तथा शव को कब्जे में लिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है पुसि ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।Haryana crime

राहगिरो ने पुलिस को दी सूचना: सुबह जयपुर हाईवे की सर्विस लाईन से गुजर रहे लोगों ने नाले के पास एक युवक को पडा देखा। राहगिरो ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक के शरीर काले रंग का जाकेट है।Haryana crime

मृतक की नहीं हुई पहचान: थाना धारूहेड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि जिस समय पुलिस पहुंची उस समय व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी कशमीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला किसी नश के चलते गिरने का लग रहा है। मरने के सही कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा खुलासा: थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार, मामले का खुलासा मृतक की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल शव को रेवाड़ी मोर्चरी में रखवाया गया है और जांच जारी है।

 

गंगायचा जाट टोल टैक्स मिला शव: रेवाड़ी में रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगायचा जाट टोल टैक्स के पास करीब 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हाईवे से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में पड़ा देखा। उसके सिर और पैर पर चोट के निशान थे। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। सदर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला किसी वाहन की टक्कर से हुआ हादसा प्रतीत होता है

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Tori Farming : तोरी में कीड़ों ने मचाई तबाही, फरीदाबाद के किसान ने खोजा अनोखा जुगाड़, 500 रुपये से बचा रहा फसल

भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की नहीं हुई थी हत्या, CBI की क्लोजर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पिता बोले-अब अच्छा से वकील देखेंगे

भीड़ में गैस का टैंकर फंसाया, अंबाला में हंगामे पर एसपी का बड़ी साजिश का दावा, 7 जवान ICU में भर्ती

अंबाला का 200 साल पुराना चमत्कारी हनुमान मंदिर, जहां स्टेशन से निकलते ही भक्त सबसे पहले टेकते हैं माथा

आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठियां भांजीं, अंबाला में क्यों बरपा हंगामा, क्या है पूरा विवाद? DSP का अंगूठा कटा, 7 पुलिस जवान घायल

Ambala Protest: हाईवे जाम, DSP का हाथ कटा, गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी को लेकर अंबाला में बवाल | State