Last Updated:
Ambala Foadways Free Travel Raksha Bandhan : हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों के लिए 36 घंटे की मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है. यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त रात 12 बजे तक मिलेगी. रोडवेज ने यात्री दबाव के हिसाब से बसों का संचालन करने की रणनीति बनाई है. जरूरत पड़ने पर लंबे रूट पर चलने वाली कुछ बसों को लोकल रूटों पर भी लगाया जाएगा, ताकि बहनों को बसों के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े.
अंबाला. रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने मायके जाने वाली बहनों के सफर को आसान बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज ने कमर कस ली है. त्यौहार पर बसों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अंबाला डिपो ने अतिरिक्त बसें और फेरे बढ़ाने की तैयारी की है. प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए 36 घंटे की मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी. यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त रात 12 बजे तक जारी रहेगी. रक्षाबंधन पर अंबाला के आसपास के जिलों और कस्बों की ओर जाने वाले रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है. इसे देखते हुए रोडवेज ने यात्री दबाव के हिसाब से बसों का संचालन करने की रणनीति बनाई है. जिस रूट पर अधिक सवारियां होंगी, वहां अतिरिक्त बसें भेजने के साथ फेरे भी बढ़ाए जाएंगे. जरूरत पड़ने पर लंबे रूट पर चलने वाली कुछ बसों को लोकल रूटों पर भी लगाया जाएगा, ताकि बहनों और दूसरे यात्रियों को बसों के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े.
वर्दी में रहने का आदेश
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सरकार ने साधारण और स्टैंडर्ड रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है. 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाएं और 15 वर्ष तक के बच्चे बिना किराया यात्रा कर सकेंगे. हालांकि एसी बसों में यह सुविधा लागू नहीं होगी. राज्य परिवहन विभाग की ओर से प्रदेश के सभी डिपो महाप्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. रोडवेज कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान वर्दी में रहने और यात्रियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने की हिदायत दी गई है.
छुट्टियां रद्द
लोकल 18 से अंबाला कैंट बस स्टैंड इंचार्ज रमेश चंद्र बताते हैं कि रक्षाबंधन को लेकर परिवहन विभाग की तैयारियां पूरी हैं. चंडीगढ़ और दिल्ली की ओर जाने वाली साधारण बसों में भी यह सुविधा लागू रहेगी. यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा. किसी भी तरह की जानकारी के लिए यात्री अंबाला बस स्टैंड स्थित पूछताछ केंद्र से संपर्क करें. त्यौहार के दौरान बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी. चालक-परिचालकों सहित रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. जरूरत के अनुसार उनकी ड्यूटी लगाकर अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें










