Haryana News: कुरुक्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हाथ पर ‘ॐ’ और दो नाम गुदे मिले

On: August 25, 2026 4:37 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले शाहबाद के पास गांव ढोला माजरा रेलवे स्टेशन की रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव अम्बाला से दिल्ली जाने वाली रेलवे लाइन पर बरामद हुआ है। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का रंग सांवला है और कद करीब 5 फीट 7 इंच है। उसने काले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस की पैंट पहन रखी थी। मृतक की पहचान के लिए उसके शरीर पर बने टैटू भी अहम सुराग हो सकते हैं। उसके दाहिने हाथ पर ॐ का टैटू बना हुआ है। इसी हाथ पर “संतोष” और “अंकुश शर्मा” गुदा हुआ है। वहीं बाईं बाजू पर दिल की शेप में “संतोष” और “मयूरी देवी” गुदा हुआ है। जीआरपी पुलिस अधिकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में ट्रेन से गिरकर हादसे की संभावना है।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now