झज्जर में डबल मर्डरः पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के स्कूल के पास मिले शवों की पहचान, PG और हॉस्टल चलाते थे कामिल और इरशाद

On: July 25, 2026 5:09 AM
Follow Us:

Last Updated:

Jhajjar Double Murder: हरियाणा के झज्जर में वीरेंद्र सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले कामिल और इरशाद की हत्या की गुत्थी उलझी. पुलिस को आर्थिक लेन-देन, प्रॉपर्टी डीलिंग और पुरानी रंजिश समेत कई पहलुओं पर शक है. दोनों यूपी के रहने वाले थे और ऐसे में शव काफी दूर मिले हैं.

पूर्व क्रिकेटर सहवाग के स्कूल के पास मिले शवों की पहचान, डबल मर्डर में खुलासाZoom

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले दो युवकों कामिल और इरशाद की हत्या की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है.

झज्जर. हरियाणा के झज्जर जिले में गुरुग्राम रोड स्थित क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले दो युवकों कामिल और इरशाद की हत्या की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है. पुलिस आर्थिक लेन-देन, प्रॉपर्टी डीलिंग, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है.

वहीं, दोनों की शिनाख्त डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर के जरिए हुई. डिजिटल की खबर में सहवाग स्कूल की लोकेशन देखने के बाद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव जोला से परिजन झज्जर पहुंचे और सरकारी अस्पताल में दोनों शवों की पहचान की. परिजनों के अनुसार, कामिल अपने मुंशी इरशाद के साथ अपनी काली स्कॉर्पियो में गांव जोला (मुजफ्फरनगर) से राजस्थान के नीमराना के लिए रवाना हुआ था. दोनों सिर्फ दो दिन पहले ही गांव से वापस नीमराना पहुंचे थे.

रविवार को भी परिवार की दोनों से फोन पर सामान्य बातचीत हुई थी. किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद उनके साथ इतनी बड़ी वारदात हो जाएगी. परिवार ने बताया कि कामिल और इरशाद पिछले करीब 20 वर्षों से साथ काम कर रहे थे. दोनों के बीच मालिक-कर्मचारी से बढ़कर परिवार जैसा रिश्ता था और लंबे समय से हर काम साथ मिलकर संभालते थे. नीमराना में कामिल पीजी (पेयिंग गेस्ट) हॉस्टल का संचालन करता था, जबकि इरशाद उसके यहां मुंशी के रूप में कार्यरत था.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कामिल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था. परिजनों का कहना है कि नीमराना में जहां इरशाद और कामिल रहते थे, वहीं पर उनके साथ दो ओर लोग भी रहते थे. उन्होंने ही फोन पर इनकी दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी थी,बाद में वह झज्जर आए भी थे,लेकिन बाद में वह अचानक गायब भी हो गए. उन्हीं से पता चल सकता है कि इनकी मौत के पीछे का रहस्य क्या है.

कामिल अपने पीछे तीन बेटे और तीन बेटियां छोड़ गया है. उसके दो बेटों की शादी हो चुकी है. वहीं इरशाद के परिवार में तीन बेटियां हैं. दोनों परिवारों में घटना के बाद मातम का माहौल है और गांव में भी शोक की लहर है.

झज्जर में डबल मर्डर के बाद मौके पर पहुंचे परिजन.

झज्जर थाना प्रभारी परमजीत का कहना है कि दोनों की मौत से पहले की गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है. जांच टीम तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. कई टीमें इसके लिए लगाई हुई है. जल्द ही आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाएगी. मामले का सुराग भी लग जाएगा. उनका यह भी कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी तो उसके साथ ही इस सनसनीखेज डबल मर्डर केस में कई अहम खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल, पुलिस इनके पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है. पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘आधी रात को जाना पड़ता है खेत’, फरीदाबाद के धान किसानों ने बताई सबसे बड़ी मजबूरी, Ground Report

‘घर से बाहर निकलना मुश्किल’, पहली बारिश में घुटनों पर अंबाला, पानी में डूबी एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट

बारिश के बीच धंसा हाईवे…हालत इतने गंभीर, गुरुग्राम पुलिस ने संभाली कमान, कंपनियों से अपील- लागू करें Work From Home

अंबाला से पहली बार शुरू हुई वृंदावन-मथुरा के लिए AC बस सेवा, यहां जानिए रूट, टाइमिंग और किराया

कांवड़ यात्रा पर हरियाणा रोडवेज का बड़ा ऐलान, हरिद्वार के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, जानिए समय और किराया

कम बजट में चाहिए फरीदाबाद में घर, तो सेक्टर-75 बन सकता है बेहतरीन विकल्प.. जानिए 1BHK, 2BHK और 3BHK की कीमत