नई दिल्ली. शनिवार को हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस ने रिहा कर दिया है. उनको पुलिस ने चेतावनी के साथ छोड़ा है कि उनके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि अगर वह दोबारा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर जाते हैं, तो उनके खिलाफ फिर से कार्रवाई की जा सकती है.
आपको बता दें कि जर्मनी में रहने वाले ध्रुव राठी केंद्र एक यूट्यूबर हैं. वो वीडियो बनाकर सामाजिक और राजनितिक चीजों पर अपनी बात रखते हैं. नरेंद्र मोदी सरकार के ध्रुव मुखर आलोचक रहे हैं. वह मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे. ज्ञानेश कुमार वोटिंग लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं.

अन्य प्रदर्शनकारियों की तरह ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके घर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोगों को शनिवार रात ही रिहा कर दिया गया था. ध्रुव राठी को पुलिस ने हिरासत में रखने का फैसला लिया. जानकारी के मुताबिक रविवार को पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया.
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. धरना स्थल पर पहुंचने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने राजधानी पहुंचते ही CJP के संस्थापक अभिजीत डिपके को कथित तौर पर प्लेन में जाकर हिरासत में रथ लिया. उनके साथ ही पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास तथा आशुतोष रांका को भी हिरासत में ले लिया था. ध्रुव राठी की रिहाई से कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस ने बताया कि तीनों नेताओं को एहतियातन गिरफ्तार किया गया है. उन्हें दिन में बाद में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.










