बहन से मिलने के बहाने जीजा के घर पहुंच जाता था भाई, फिर बेटे के साथ मिलकर किया ऐसा कांड, उठा ले गई पुलिस

On: October 10, 2026 6:08 PM
Follow Us:

Last Updated:

Panipat News: हरियाणा के पानीपत में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक भाई ने अपनी बहन के घर ही डाका मार दिया. इस चोरी में उसने अपने बेटे को भी शामिल कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं. वारदात में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

बहन के ससुराल में भाई ने की 10 लाख की हेराफेरी, बेटे के साथ उठा ले गई पुलिसZoom

पानीपत: हरियाणा के पानीपत के सिवाह में ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने मामा-भांजे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान अनुज निवासी मछरौली और दीपक निवासी गन्नौर के रूप में हुई है. दोनों की उम्र 20 और 35 साल है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं. वारदात में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है.

जेवरात चोरी का आरोप
इस घटना में हैरानी की बात ये है कि पूरे मामले में बहन की ससुराल का एंगल भी सामने आया है. आरोपी दीपक की बहन की शादी पानीपत के सिवाह गांव में हुई है और दीपक का वहां आना-जाना रहता था. इसी में उसने प्लानिंग बनाई और चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, दीपक इस चोरी की वारदात का मुख्य आरोपी है. मामा-भांजे पर ज्वेलर्स की दुकान से जेवरात चोरी करने का आरोप है.

दोनों कथित तौर पर चोरी के जेवरात बेचकर जल्द अमीर बनना चाहते थे. वारदात के बाद दोनों आरोपी चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात उत्तर प्रदेश में बेचने के लिए जा रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें सेक्टर-24 के पास काबू कर लिया.

आरोपियों के खिलाफ छीना-झपटी का मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी और छीना-झपटी के मामले दर्ज हैं. अब पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है. डीएसपी मुख्यालय विकास चहल ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं. वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने कहा कि तीसरा आरोपी पकड़े जाने के बाद आरोपियों के लिए कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

kundli | kundli milan | kundli matching | kundli kyu milate hai | कुंडली मिलने के बाद भी क्यों टूट जाते हैं रिश्ते? 36 गुणों वाला मिलान सही या गलत

Sonal Goel IAS Biography: CS-LLB और UPSC AIR 13, पिता को खोने के बाद IAS सोनल गोयल ने किलिमंजारो पर फहराया कैंसर जागरूकता का परचम

Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में आज क्या है सोने-चांदी का भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट | Haryana

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले ध्रुव राठी हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम वाले घर से उठाया

Haryana Gold Silver Price Today: हरियाणा में सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए आज का भाव | Haryana

मोबाइल रेपियर की दुकान बंद कर किराये के कमरे में रहकर खूब कमाई कर रहे थे 2 युवक, पुलिस ने डाली रेड तो खुला भेद, 21 लाख की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार