Last Updated:
हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राज्य के 96 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं तक गणना प्रपत्र बांटे गए हैं.बूथ लेवल ऑफिसर सुबह से देर रात तक लोगों के फॉर्म भरने और समस्याओं का समाधान करने में जुटे हैं.
हरियाणा के फरीदाबाद में वोटर सूची से जुड़े स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का काम तेजी से चल रहा है.
चंडीगढ़. हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य तेजी से चल रहा है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राज्य के 96 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार, राज्य के 1.99 करोड़ से अधिक मतदाताओं यानी कुल मतदाताओं के 96.43 प्रतिशत को गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं. इनमें से करीब 1.22 करोड़ भरे हुए प्रपत्र (59.11 प्रतिशत) बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा प्राप्त कर ऑनलाइन अपलोड किए जा चुके हैं.
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार यह पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र की दो प्रतियां दी गई हैं. मतदाताओं को आवश्यक जानकारी भरकर एक प्रति पर हस्ताक्षर कर संबंधित बीएलओ को जमा करनी है, जबकि दूसरी प्रति पर बीएलओ से प्राप्ति रसीद लेकर अपने पास सुरक्षित रखनी है.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम 21 जुलाई को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे, जिनके हस्ताक्षरित प्रपत्र बीएलओ को प्राप्त होंगे. निर्धारित समय सीमा तक प्रपत्र जमा नहीं करने वाले मतदाताओं के नाम मसौदा सूची में शामिल नहीं होंगे. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने सभी पात्र मतदाताओं से 14 जुलाई तक सही जानकारी के साथ प्रपत्र भरकर जमा करने तथा बीएलओ से हस्ताक्षरयुक्त प्राप्ति रसीद अवश्य लेने की अपील की.
ये भी बन गई परेशानी
गौर रहे कि बूथ लेवल ऑफिसर सुबह से देर रात तक लोगों के फॉर्म भरने और समस्याओं का समाधान करने में जुटे हैं. हालांकि, सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिनका नाम साल 2002 की वोटर लिस्ट में नहीं मिल रहा है. माता पिता निधन होने की वजह से भी वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिल रहे हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें










