सोनीपत में एनकाउंटरः 2 करोड़ की फिरौती मांगने के बाद धांय-धांय, पुलिस से मुठभेड़ में 2 बदमाशों को लगी गोली

On: September 11, 2026 10:37 AM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat Encounter: हरियाणा के सोनीपत में नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की फिरौती मांगने और फायरिंग के बाद पुलिस मुठभेड़ हुई. स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने दो बदमाशों को पकड़ा है और उनके पैरों में गोली लगी.खरखौदा निवासी दीपक से पैसे की डिमांड की गई थी.

सोनीपत में एनकाउंटरः 2 करोड़ की फिरौती के बाद धांय-धांय, 2 बदमाश घायलZoom

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के बाद फायरिंग और पुलिस से मुठभेड़ का मामला सामने आया है.खरखौदा निवासी दीपक से नंदू गैंग के नाम पर फिरौती मांगी गई थी. रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई और करीब आधे घंटे बाद बदमाशों ने खांडा रोड स्थित उसके कार्यालय पर फायरिंग कर दी.

वारदात के बाद फरार हुए बदमाशों का स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने पीछा किया और गांव हरसाना के पास मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है. देखिए ये रिपोर्ट

दरअसल, सोनीपत में फिरौती की रकम वसूलने के लिए बदमाशों ने पहले धमकी दी और फिर फायरिंग कर दी. खरखौदा निवासी दीपक से नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी. रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. इसके करीब आधे घंटे बाद दो बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर खांडा रोड स्थित दीपक के कार्यालय पहुंचे और फायरिंग कर दी.

वारदात के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए.सूचना मिलते ही स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने उनका पीछा शुरू किया. हरसाना गांव के पास पुलिस टीम ने बदमाशों को घेर लिया. पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की,जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए. दोनों की पहचान पहचान भटाना निवासी अंकित और लहराड़ा निवासी हर्ष के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को काबू कर खरखौदा नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है. मौके से तीन देशी पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है.

एसीपी क्राइम राजपाल ने बताया कि पुलिस को पहले से ही खरखौदा में फायरिंग की वारदात की आशंका को लेकर इनपुट मिला था. इसी के चलते क्राइम की तमाम टीमों को अलर्ट पर रखा गया था. जैसे ही फायरिंग की वारदात हुई.स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया. हरसाना गांव के पास पुलिस टीम ने बदमाशों को घेर लिया.घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Delhi Schools Closed Today BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट के चलते दिल्ली में आज स्कूल बंद, नोएडा-गाजियाबाद का भी जानें अपडेट

Haryana Swine Flu: भिवानी में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 12 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट | भिवानी

तुस्सी ही कर दो संस्कार… इकलौता भाई मर गया, लेकिन बहन के पास नहीं था टाइम, अस्पताल में ही छोड़कर चली गई

आर्मी अफसर के ‘धड़कते दिल’ की खातिर नोएडा में बना ग्रीन कॉरिडोर, चंडीगढ़ से मिनटों में पहुंचा अस्पताल

लगातार बढ़ रहा है कद, कौन हैं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, जिन्हें BJP ने SC मोर्चा का बनाया प्रभारी

‘दोषी को सजा दें..निर्दोष को नहीं’, चंडीगढ़ में UBER और Rapido पर क्यों लगा बैन? पूर्व IAS अशोक खेमका भी विवाद में कूदे, बोले- नासमझी भरा फैसला