Haryana: यदुवंशी ग्रुप में नई पीढ़ी की एंट्री: तनिष राव बने सीईओ

On: March 23, 2026 6:58 AM
Follow Us:

31 मार्च को टपूकड़ा में नई शाखा का भव्य उद्घाट

Haryana:यदुवंशी शिक्षक निकेतन के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह के राजनीतिक और व्यवसायिक उत्तराधिकारी के रूप में उनके पोते तनिष राव को यदुवंशी ग्रुप का सीईओ नियुक्त किया गया है। यह कदम न सिर्फ संस्थान के विस्तार का संकेत है, बल्कि नई पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने की स्पष्ट रणनीति भी दर्शाता है।

तनिष राव की अगुवाई में 31 मार्च को अलवर के टपूकड़ा में यदुवंशी शिक्षा निकेतन की नई शाखा का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी, जबकि तिजारा के विधायक बाबा बालक नाथ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इससे साफ है कि यह आयोजन सिर्फ एक शैक्षणिक विस्तार नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव का भी बड़ा प्रदर्शन बनने जा रहा है।

गौरतलब है कि 14 जनवरी 2026 को स्थापना दिवस समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और राव बहादुर सिंह दोनों ने युवाओं को आगे बढ़ाने की बात कही थी। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि राव बहादुर सिंह अब नई पीढ़ी—खासकर अपने पोते—को आगे लाने की तैयारी में हैं।

अब तनिष राव की ताजपोशी और रामपुर हाउस का समर्थन इस बात को और मजबूत करता है कि यदुवंशी ग्रुप आने वाले समय में युवा नेतृत्व के साथ नई दिशा में आगे बढ़ने वाला है।

राव बहादुर सिंह ने सभी सामाजिक व राजनीतिक साथियों से कार्यक्रम में पहुंचकर इसकी शोभा बढ़ाने का आह्वान भी किया है।

अब नजरें 31 मार्च पर टिकी हैं—क्या यह सिर्फ एक उद्घाटन होगा या एक नई राजनीतिक-व्यवसायिक पारी की शुरुआत?

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now