Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, चेक करें आज के ताजा भाव

On: May 18, 2026 11:31 AM
Follow Us:

Gold Silver Price: घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में जहां चांदी करीब 7,000 रुपये तक टूट गई, वहीं सोना भी करीब 1,000 रुपये सस्ता हो गया। हालांकि बाद में दोनों धातुओं में कुछ रिकवरी दर्ज की गई।

विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इससे वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने की आशंका गहराई है और ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं कमजोर हुई हैं। इसी दबाव का असर कीमती धातुओं के बाजार पर भी देखने को मिला।

एमसीएक्स पर सोना-चांदी का हाल

एमसीएक्स पर जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 2,71,886 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। शुक्रवार सुबह यह 2,67,400 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 6,937 रुपये टूटकर 2,64,949 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। हालांकि सुबह 10:10 बजे तक इसमें सुधार देखने को मिला और यह 153 रुपये की तेजी के साथ 2,72,039 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

वहीं 5 जून डिलीवरी वाला सोना भी शुरुआती कारोबार में करीब 1,000 रुपये टूटकर 1,57,547 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया। बाद में इसमें हल्की रिकवरी हुई और सुबह 10:15 बजे यह 19 रुपये की बढ़त के साथ 1,58,566 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

सर्राफा बाजार में सोना टूटा, चांदी चमकी

घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी में मजबूती देखने को मिली।

गुड रिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना 710 रुपये गिरकर 1,56,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट सोना 650 रुपये टूटकर 1,43,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

18 कैरेट सोना 530 रुपये की गिरावट के साथ 1,17,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी 10,000 रुपये की तेजी के साथ 2,90,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (सुबह 10 बजे)

शहर24K22K18K
Delhi1,56,3701,43,3501,17,320
Mumbai1,56,2201,43,2001,17,170
Kolkata1,56,2201,43,2001,17,170
Chennai1,60,9101,47,5001,23,100
Lucknow1,56,3701,43,3501,17,320
Kanpur1,56,3701,43,3501,17,320
Patna1,56,2701,43,2501,17,220
Jaipur1,56,3701,43,3501,17,320
Indore1,56,2701,43,2501,17,220
Bhopal1,56,2701,43,2501,17,220

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, पिछले कारोबारी सत्र में राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 21,600 रुपये यानी करीब 7.3 फीसदी टूटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलो रह गई थी। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम भी 3,200 रुपये यानी करीब 1.93 फीसदी गिरकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए थे। इससे पहले गुरुवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now