Gurugram Hit and Run Case

On: September 18, 2026 2:55 AM
Follow Us:

Last Updated:

गुरुग्राम के हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैसला के समर्थन में हरियाणा के पलवल में एक बड़ी महापंचायत का ऐलान किया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्टर के मुताबिक, कल यानी 18 सितंबर को पलवल के कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला में इस महापंचायत का आयोजन किया जाएगा. पोस्टर के जरिए क्षेत्रवासियों और 36 बिरादरी के लोगों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है. इस आयोजन के बाद मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है, जिससे स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सतर्क हो गई हैं.

गुरुग्राम हिट एंड रन केस: कल्याण बैसला के समर्थन में बुलाई गई महापंचायतZoom

कल्याण बैसला के समर्थन में पलवल में बुलाई गई महापंचायत.

पलवल/गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम का हिट एंड रन (Hit & Run) केस लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. एक तरफ जहां पुलिस इस मामले में लगातार नए खुलासे कर रही है और आरोपी की हर मूवमेंट की टाइमलाइन खंगाल रही है, वहीं दूसरी तरफ मुख्य आरोपी कल्याण बैसला के समर्थन में लामबंदी भी शुरू हो गई है. आरोपी के समर्थन में हरियाणा के पलवल जिले में एक बड़ी महापंचायत बुलाए जाने का आधिकारिक ऐलान किया गया है, जिसके बाद से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक पोस्टर के माध्यम से इस महापंचायत की जानकारी सामने आई है. तय कार्यक्रम के अनुसार, कल यानी 18 सितंबर को पलवल के कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला में इस महापंचायत का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन को लेकर इलाके में सुगबुगाहट तेज हो गई है और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. वायरल पोस्टर में इसे पूरी तरह से कल्याण बैसला के समर्थन में बुलाई गई महापंचायत बताया गया है.

36 बिरादरी और क्षेत्रवासियों से जुटने की अपील
महापंचायत के लिए जारी किए गए इस प्रचार पोस्टर में आयोजकों की ओर से तमाम क्षेत्रवासियों के साथ-साथ ’36 बिरादरी’ के लोगों से भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है. पोस्टर में लिखा गया है कि सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं. सोशल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है.

प्रशासन हुआ सतर्क, कानून-व्यवस्था पर है नजर
एक तरफ पुलिस क्लब पार्टी और हादसे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह महापंचायत के ऐलान ने स्थिति को संवेदनशील बना दिया है. संभावित भीड़ और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं. अधिकारी इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि महापंचायत में क्या रुख अपनाया जाता है और आगे क्या रणनीति तय होती है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

सोनीपत में 6 साल की बच्ची की हत्या, पानी की होदी में हाथ पैर बांधे हुए नग्न अवस्था में मिला शव, रेप की आंशका

महिला बाइकर को टक्कर मारने ‘द एम्पायार क्लब’ गया था कल्याण बैसला? CCTV फुटेज से खुला राज

शादी की खरीदारी कर लौटा था युवराज, आखिरी बार चेहरा भी न देख पाए परिजन, पुलिस पर उठे 6 बड़े सवाल

कॉल डिटेल और नए सिम ने खोला कत्ल का राज, युवराज हत्याकांड में अन्या और उसका साथी हुआ बेनकाब, अरेस्‍ट

plant care tips | gardening tips | home gardening tips | पौधों को लेकर समझिए पूरा गणित, मानसून के मौसम में ऐसे तैयार करें फूलों की बगिया

अंबाला में बनी करोड़ों की ये दवा अब बोत्सवाना में बांटेगी जिंदगी, इस शख्स ने लिखी कामयाबी की नई कहानी