हरियाणा में विधवा महिला टीचर मिला जवान लड़का, दोनों के बीच हुआ प्यार! फिर लड़के ने कर दिया ऐसा…!

On: May 31, 2025 9:54 AM
Follow Us:
हरियाणा में विधवा महिला टीचर मिला जवान लड़का, दोनों के बीच हुआ प्यार! फिर लड़के ने कर दिया ऐसा...!

गुरुग्राम – हरियाणा के गुरुग्राम से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक विधवा महिला अध्यापिका को प्यार, शादी और भरोसे का झांसा देकर एक युवक ने पहले उसका शोषण किया, फिर अश्लील वीडियो और फोटो से ब्लैकमेल किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने अबॉर्शन की गोलियां देकर उसका गर्भपात भी करवा दिया। मामला गुरुग्राम के भोंडसी थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

मध्य प्रदेश निवासी युवक से हुई थी मुलाकात

पीड़िता का आरोप है कि वह अपने बेटे के साथ भोंडसी के एक किराए के मकान में रहती थी और एक निजी स्कूल में अध्यापक थी। पति की मृत्यु के बाद जीवन सामान्य करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी अजीत प्रताप सिंह कुशवाहा से हुई, जो भोंडसी के भवानी एन्क्लेव में रहता था।

प्यार में बदली दोस्ती, फिर धोखे का खेल शुरू

साल 2021 में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 6 नवंबर 2021 को अजीत ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर महिला को अपनी एकेडमी बुलाया और नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अजीत ने कहा, “हम तो जल्द शादी करने वाले हैं।”

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया और शारीरिक शोषण करता रहा।

प्रेग्नेंसी के बाद दी अबॉर्शन की गोलियां

साल 2022 में अजीत ने महिला के बेटे को ननिहाल भेजने का दबाव बनाया, जिसे उसने ठुकरा दिया। फिर आरोपी ने ब्लैकमेल करके एक लाख रुपये भी ऐंठे और मारपीट करने लगा। अक्टूबर 2024 में महिला गर्भवती हो गई, तो अजीत ने उसे झूठ बोलकर अबॉर्शन की गोलियां दे दीं, जिससे गर्भपात हो गया।

112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया, केस दर्ज

महिला ने 21 नवंबर 2024 को अजीत के भाई सिद्ध प्रताप से संपर्क किया और मदद की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने भी शादी कराने से इनकार कर दिया। 20 जनवरी 2025 को पीड़िता ने 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई, पुलिस ने दोनों भाइयों को चेतावनी दी, लेकिन अजीत ने धमकाना जारी रखा।

डर के कारण महिला ने स्कूल छोड़ दिया और लंबे समय तक शिकायत दर्ज नहीं करवाई। बाद में हिम्मत जुटाकर भोंडसी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता

हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, अब स्टेट गेम्स खिलाड़ियों को भी मिलेगा ग्रेडेशन

हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल और रोहतक में 925 इलेक्ट्रिक बसें चलेगी, ये है एक्शन प्लान

हरियाणा में ऑनलाइन टेंडरों को लेकर बढ़ी सख्ती, अब हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, बड़े टेंडर वेबसाइट पर करने होंगे अपलोड