Haryana News: हरियाणा के नारनौल में बिजली निगम की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान के घर का 78 करोड़ 92 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया। यह बिल उनके मोबाइल पर मैसेज के जरिए मिला, जिसे देखकर वे हैरान रह गए।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बिल में अप्रैल 2026 की बिलिंग अवधि दिखाई गई है, जबकि मीटर रीडिंग केवल 6 दिनों की बताई गई है। इसके अलावा, बिल में 9,99,99,429 यूनिट बिजली खपत दर्ज की गई है, जो किसी भी सामान्य उपभोक्ता के लिए असंभव है।
मैसेज मिलने के बाद वे तुरंत दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के दफ्तर पहुंचे, लेकिन वहां भी उन्हें कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल जानबूझकर भेजा गया है। उनका कहना है कि उनकी एक छोटी आटा चक्की है, जो पिछले 2 साल से बंद पड़ी हुई है।












