Haryana: हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगा फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट

On: April 4, 2026 3:27 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में 5500 पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जानकारी दी है कि फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) 15 अप्रैल 2026 से शुरू होने की संभावना है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर पोस्ट कर बताया कि PMT के एडमिट कार्ड जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

पंचकूला में होगा PMT

PMT और PST के आयोजन के लिए आयोग ने पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम को चुना है।

आयोग ने खेल विभाग से स्टेडियम के बास्केटबॉल और वॉलीबॉल हॉल की मांग की है। साथ ही लंबे शेड्यूल के लिए कोच की ड्यूटी लगाने को भी कहा गया है।

तैयारियों का जायजा और बैठक

हाल ही में HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खेल विभाग के जॉइंट डायरेक्टर अश्विनी मलिक के साथ बैठक की, जिसमें स्टेडियम की सुविधाओं पर चर्चा हुई। इसके बाद आयोग की टीम ने मौके पर जाकर तैयारियों का निरीक्षण भी किया।

मशीनें और सुविधाएं की जा रही तैयार

भर्ती प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए आयोग विभिन्न कंपनियों के साथ टाई-अप कर रहा है। उम्मीदवारों की हाइट और छाती मापने के लिए आधुनिक मशीनें मंगवाई जा रही हैं।

गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए टेंट की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि उन्हें इंतजार के दौरान परेशानी न हो।

2.70 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लगभग 2.70 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 थी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Tori Farming : तोरी में कीड़ों ने मचाई तबाही, फरीदाबाद के किसान ने खोजा अनोखा जुगाड़, 500 रुपये से बचा रहा फसल

भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की नहीं हुई थी हत्या, CBI की क्लोजर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पिता बोले-अब अच्छा से वकील देखेंगे

भीड़ में गैस का टैंकर फंसाया, अंबाला में हंगामे पर एसपी का बड़ी साजिश का दावा, 7 जवान ICU में भर्ती

अंबाला का 200 साल पुराना चमत्कारी हनुमान मंदिर, जहां स्टेशन से निकलते ही भक्त सबसे पहले टेकते हैं माथा

आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठियां भांजीं, अंबाला में क्यों बरपा हंगामा, क्या है पूरा विवाद? DSP का अंगूठा कटा, 7 पुलिस जवान घायल

Ambala Protest: हाईवे जाम, DSP का हाथ कटा, गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी को लेकर अंबाला में बवाल | State