हरियाणा में 2 सहेलियों ने आपस में की शादी, दोनों के पतियों का दावा- बच्चों समेत फरार, ‘माई वाइफ’ और ‘बाबू’ वाली चैट आई सामने

On: September 8, 2026 11:26 PM
Follow Us:

Last Updated:

Haryana Two Women Marriage: हरियाणा के पलवल और गुरुग्राम से दो सहेलियां अपने पतियों और चार बच्चों को छोड़कर लापता हो गईं. पतियों का दावा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और उन्होंने शादी कर ली है. पुलिस तलाश कर रही है.

हरियाणा में 2 सहेलियों ने आपस में की शादी, दोनों के पतियों का दावा, घर से फरारZoom

बचपन की दो सहेलियां अपने-अपने पतियों और परिवार को छोड़कर चार बच्चों के साथ लापता हो गईं.

फरीदाबाद. हरियाणा के पलवल और गुरुग्राम से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बचपन की दो सहेलियां अपने-अपने पतियों और परिवार को छोड़कर चार बच्चों के साथ लापता हो गईं. दोनों के पतियों ने दावा किया है कि उनकी पत्नियों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था और अब दोनों ने आपस में शादी कर ली है. हालांकि, पुलिस ने इस दावे की अभी पुष्टि नहीं की है.

पलवल निवासी सन्नी के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2020 में बल्लभगढ़ निवासी मंजू से हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं. 21 अगस्त को मंजू दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई. सन्नी का आरोप है कि घर से करीब 4 लाख रुपये के सोने के जेवर भी गायब मिले.

सन्नी ने जब मंजू की सहेली रीणा के बारे में पता किया तो पता चला कि वह भी अपने पति और बच्चों के घर से गायब है. रीणा की शादी वर्ष 2020 में गुरुग्राम के पटौदी क्षेत्र निवासी वेदपाल से हुई थी. उसके भी दो बच्चे हैं. वेदपाल का आरोप है कि रीणा करीब 5 लाख रुपये के जेवर और कुछ नकदी साथ ले गई.

डेढ़ साल से लगातार हो रही थी बातचीत

सन्नी का दावा है कि मंजू और रीणा बचपन की सहेलियां हैं और दोनों ने 12वीं तक साथ पढ़ाई की है. पिछले करीब डेढ़ साल से दोनों के बीच फोन पर घंटों बातचीत होती थी. परिवार इसे सामान्य दोस्ती मानता रहा. दोनों के एक साथ बच्चों समेत घर से चले जाने के बाद जब मोबाइल चैट सामने आई तो पतियों को उनके रिश्ते पर शक हुआ. दावा किया गया है कि चैट में दोनों एक-दूसरे को ‘माई वाइफ’, ‘माई लव’ और ‘बाबू’ जैसे शब्दों से संबोधित करती थीं. एक चैट में मंजू ने रीणा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए प्यार भरी बातें लिखी थीं. इसी तरह की बातचीत को आधार बनाकर पति दोनों के बीच प्रेम संबंध होने का दावा कर रहे हैं.

बच्चों की वापसी चाहते हैं पति

दोनों पतियों का कहना है कि उन्हें अपनी पत्नियों के साथ रहने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन उनकी सबसे बड़ी चिंता चार बच्चों की सुरक्षा को लेकर है. वे चाहते हैं कि महिलाएं जहां भी हों, बच्चे सुरक्षित उनके पास वापस आएं.

पुलिस कर रही तलाश

पलवल की भवनकुंड चौकी पुलिस ने सन्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिलाओं और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है. वहीं गुरुग्राम के पटौदी क्षेत्र की पुलिस ने भी वेदपाल की शिकायत पर महिला के लापता होने का मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं और चारों बच्चों की तलाश कर रही है. दोनों के मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वे कहां गई थीं, बच्चों की स्थिति क्या है और क्या दोनों महिलाओं ने वास्तव में आपस में शादी की है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में हड़ताली 357 सफाई कर्मचारी काम पर लौटे, हर महीने 2000 रुपये जोखिम भत्ता देने की अधिसूचना जारी

Lauki ki kheti : पत्तियों पर काला धब्बा, सूख रहा पौधा…लौकी के पीछे पड़ा एन्थ्रेक्नोज, ये कैसा रोग?

फरीदाबाद के 51 गांवों की जमीन उगलेगी सोना, कहीं आपका प्लॉट भी तो इसमें शामिल नहीं? यहां देख लें पूरी लिस्ट

गुरुग्राम में 2 साल की मासूम की मौत, घर के बाहर भाई के साथ खेलते वक्त कार ने कुचला, दिल दहलाने वाला CCTV फुटेज आया सामने

मछली पालन शुरू करने पर SC किसानों को मिलेगी सब्सिडी, तालाब से चारे और जाल तक पर मदद, जानिए पूरी स्कीम

दिल्ली PG हादसे के बाद भी नहीं जागा सिस्टम? 9 करोड़ की नई बिल्डिंग के बावजूद जर्जर छत के नीचे फरीदाबाद ITI के छात्र