‘आजकल प्रेम वासना है’, युवती ने इंटरकास्ट मैरिज पर पूछा सवाल तो कथावाचक अनिरुद्धाचार्य बोले-प्यार आधार कार्ड देखकर करना चाहिए

On: September 8, 2026 9:15 AM
Follow Us:

Last Updated:

Aniruddhachary Ji Maharaj News: हरियाणा के करनाल में भागवत कथा के दौरान कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने इंटरकास्ट लव मैरिज पर कहा कि प्यार आधार कार्ड देखकर करना चाहिए, क्योंकि सिर्फ प्यार नहीं, आगे सृष्टि है. उन्होंने इसे वासना बताया. एक युवती ने बाबा से कथा के दौरान सवाल पूछा था और इस पर बाबा ने जवाब दिया.

युवती ने इंटरकास्ट मैरिज पर पूछा सवाल तो अनिरुद्धाचार्य क्या जवाब दिया?Zoom

हरियाणा के करनाल के तरावड़ी में अनिरुद्धाचार्य की कथा में एक लड़की ने उनसे इंटरकास्ट लव मेरिज को लेकर सवाल किया.

करनाल. हरियाणा के करनाल के तरावड़ी में अनिरुद्धाचार्य की कथा में एक लड़की ने उनसे इंटरकास्ट लव मेरिज को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि प्यार आधार कार्ड देखकर करना चाहिए. क्योंकि सिर्फ प्यार नहीं, आगे सृष्टि है. बाबा बोले कि तुम्हें तुम्हारी मां का प्यार दिखा नहीं, उस लड़के का प्यार दिख गया. आज के समय में कोई प्यार नहीं बस हवस और वासना होती है. आप सुंदर हो तो प्यार करने वाले हजार मिल जाएंगे और अगर कोई काला है तो उसे कोई प्यार नहीं करेगा.

युवती ने सवाल किया कि किसी से प्रेम करना गुनाह थोड़े ही है. इस पर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि प्रेम करने से पहले व्यक्ति को उसके परिवार, संस्कार और आगे के जीवन के बारे में विचार करना चाहिए. उन्होंने सवाल-जवाब के दौरान यहां तक कहा कि किसी से भी प्रेम कर लेने के पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए.

उन्होंने कहा कि विवाह केवल दो लोगों के बीच का संबंध नहीं है, बल्कि उससे आगे परिवार और आने वाली पीढ़ी भी जुड़ी होती है. उन्होंने युवती से प्रेम की परिभाषा पूछी.

युवती ने जवाब दिया कि उसने उस युवक से निस्वार्थ प्रेम किया था. इस पर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि युवती को अपनी मां का निस्वार्थ प्रेम भी देखना चाहिए था. उन्होंने कहा कि जिस मां ने उसे जन्म दिया, उसका पालन-पोषण किया, पढ़ाया-लिखाया और उसके सपने पूरे करने के लिए उसे आगे बढ़ाया, उसके प्यार को युवती क्यों नहीं समझ पाई.

उन्होंने युवती के प्रेम को लेकर कहा कि जिसे वह प्यार समझ रही है, वह उनके अनुसार प्यार नहीं, बल्कि वासना या हवस है. उन्होंने कहा कि बाहरी सुंदरता और आकर्षण के कारण किसी को प्रेम समझ लेना सही नहीं है. उनके अनुसार धर्म जीवन में बड़ी चीज है और व्यक्ति को धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए.

युवती को दी मां से बात करने की  सलाह

अनिरुद्धाचार्य ने युवती से कहा- तुम्हारी मां ने भी विवाह किया और अपने पति के साथ जीवन बिताया. उन्होंने युवती से पूछा कि क्या आपकी मां अपने पति से प्यार करती हैं. युवती ने हां में जवाब दिया. इसके बाद उन्होंने कहा कि आपकी मां अपने पति को छोड़कर नहीं भागीं, बल्कि परिवार के साथ रहीं. उन्होंने युवती को समझाते हुए कहा कि जब उसकी मां और पिता जिस रास्ते पर चले, तो वह उस रास्ते पर क्यों नहीं चली. साथ ही उन्होंने युवती को एक बार फिर अपनी मां से बात करने की सलाह दी.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Electricity Shutdown | हरियाणा: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, प्राइवेट पार्टी की एंट्री बैन, जल्द बहाल होगी इलेक्ट्रिसिटी

विधायकों के घर में लाइट है.. आम जनता अंधेरे में, फरीदाबाद में बिजली-पानी का संकट, लोगों का फूटा गुस्सा

वाटर प्लांट बंद, बूंद-बूंद पानी को तरसे मवेशी और स्कूली बच्चे, गहराया संकट

’50 साल पीछे चले गए हों’, हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज के शहर का क्या है हाल, कितने घंटे से बत्ती गुल?

क्या है धारा 108, जिसके इस्तेमाल पर बनी सहमति, खत्म हो सकती है बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, हरियाणा सरकार और यूनियन से होगी वार्ता

Haryana Electricity Crisis | Employees Strike LIVE: कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार, कई जिले ब्लैकऑउट